Advertisment

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष ने आंध्रप्रदेश में कुछ मंदिरों पर हमलों को लेकर आपत्ति जताई

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

हैदराबाद, चार जनवरी (भाषा) आंध्रप्रदेश में कुछ मंदिरों में मूर्तियों को अपवित्र किये जाने की घटनाओं पर आपत्ति जताते हुए तेलंगाना भाजपा ने सोमवार को कहा कि हिंदुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के धैर्य को कायरता नहीं समझा जाना चाहिए।

Advertisment

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आंध्रप्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में हैदराबाद नगर निगम और तेलंगाना की दुब्बाक विधानसभा सीट जैसे नतीजे आएंगे, जहां भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल की है।

पड़ोसी राज्य में कुछ मंदिरों पर हालिया हमलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हिंदू धर्म और भाजपा किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे कायरता नहीं समझा जाना चाहिए।’’

कुमार ने कहा कि आंध्रप्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता साहसी हैं तथा राज्य के मुख्यमंत्री (वाई एस जगन मोहन रेड्डी) को उनके धैर्य को कायरता नहीं समझना चाहिए।

Advertisment

उन्होंने दावा किया कि यदि भाजपा के कार्यकर्ता भगवा झंडों के साथ सड़कों पर उतर गये तो आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस को बोरिया बिस्तर बांधना होगा।

भाजपा नेता ने पूछा, ‘‘राज्य के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर जवाब क्यों नहीं दे रहे?’’

भाषा वैभव नीरज

नीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें