Advertisment

तेजस्विनी 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के ट्रायल में विजेता

author-image
Bhasha
चोटिल विहारी आखिरी टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संदिग्ध, जडेजा की जगह ले सकते हैं शारदुल

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) अनुभवी भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत सोमवार को यहां डॉ कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन ‘टी 1’ ट्रायल में पंजाब की अंजुम मौदगिल को पछाड़ते हुए विजेता बनी।

Advertisment

ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली दो निशानेबाजों के मुकाबले में पूर्व विश्व चैम्पियन महाराष्ट्र की तेजस्विनी ने क्वालीफाइंग में 1171 अंक हासिल करने के बाद फाइनल में 458.7 अंक हासिल किये।

क्वालीफाइंग में 1167 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं अंजुम फाइनल में 457.8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।

क्वालीफाइंग में आठवें स्थान पर रहने वाली हरियाणा की निश्चल फाइनल में अनुभवी लज्जा गोस्वामी को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर रही।

Advertisment

भाषा आनन्द मोना

मोना

Advertisment
चैनल से जुड़ें