Tech Neck Exercises: ज्यादा मोबाइल देखने से हो गई है टेक नेक की समस्‍या, इन 3 एक्सरसाइज से पाएंगे आराम

अगर आपको टेक नेक की समस्या है तो आप इन 3 खास और फायदेमंद एक्सरसाइज का चुनाव कर सकती है जो जरूरी है।

Tech Neck Exercises: ज्यादा मोबाइल देखने से हो गई है टेक नेक की समस्‍या, इन 3 एक्सरसाइज से पाएंगे आराम

Tech Neck Exercises: लैपटॉप हो या फिर मोबाइल पर हर कोई आज के समय खोया हुआ सा नजर आता है कई घंटों इस तरह से गुजारने पर अक्सर गर्दन दर्द की समस्या हो जाती है। अगर आपको भी मोबाइल देखने से स‍िर और गर्दन में दर्द होता है औऱ दर्द असहनीय है तो आपको इसका ख्याल रखना जरूरी है।

जानिए किन वर्गो में सबसे अधिक समस्या

यहां पर टेक नेक की यह समस्या ज्‍यादातर युवा वर्ग और बच्‍चों में देखी जा रही है। आजकल ऑफ‍िस जाने वाले लोगों को भी टेक नेक की समस्‍या होती है क्‍योंक‍ि उन्‍हें स्‍क्रीन पर कई घंटों तक काम करना पड़ता है।

अगर आपको टेक नेक की समस्या है तो आप इन 3 खास और फायदेमंद एक्सरसाइज का चुनाव कर सकती है जो जरूरी है।

कैट-काऊ पोज (Cat Cow Pose)

यहां पर इस टेक नेक की समस्या के लिए आप सबसे पहली वाली एक्सरसाइज कैट-काऊ पोज को ट्राई कर सकती है इसे करने के लिए फर्श पर दोनों घुटने और हाथों को टेककर ब‍िल्‍ली जैसी मुद्रा बनाएं। इसके बाद आगे जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों तक 90 ड‍िग्री का कोण बनाएं। इस प्रक्रिया के दौरान आपको हल्की सांसें लेना है।

How to Do Cat-Cow Pose | POPSUGAR Fitness

इसके आगे एक्सरसाइज में आप लंबी सांस लेते हुए स‍िर को पीछे की ओर झुकाते हुए टेलबोन को ऊपर उठाएं, इसके बाद सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे की ओर झुकाएं और ठुड्डी को छाती से लगाने का प्रयास करें। इस एक्सरसाइज को आप 15-20 बार दोहरा सकते है। यह आपको फायदा दिलाता है।

साइड बेन्‍ट नेक स्‍ट्रेच (Side Bending Neck Stretch)

टेक नेक की समस्या के लिए आप साइड बेन्‍ट नेक स्‍ट्रेच एक्ससाइज को कर सकते है इसके लिए आप सबसे पहले एक कुर्सी में बैठ जाएं साइड बेन्‍ट नेक स्‍ट्रेच करने के ल‍िए एक कुर्सी पर बैठ जाएं। इसके बाद आप अब अपने एक हाथ को उठाकर सिर के ऊपर रख लें, इसके बाद आप ज‍िस तरह हाथ रखा है उस तरफ गर्दन को नीचे की ओर झुकाएं।

Patient Exercises | Achieve Brain & Spine

ऐसा ही आप दूसरी साइड करें इस एक्ससाइज को आप 15-20 बार दोबारा कर सकते है।

डोर-वे स्‍ट्रेच (Doorway Stretch)

यहां पर आप टेक नेक की समस्या से परेशान है तो तीसरी और लास्ट एक्सरसाइज में डोर-वे स्ट्रेच एक्सरसाइज ट्राई कर सकते है। इस करने के लिए आप अपने दोनों हाथों को दीवार या दरवाजे पर रखें। आगे हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए आप अपनी एल्‍बोज को 90 ड‍िग्री पर ऊपर उठाएं।

The 3 Safe and Effective Ways to Stretch the Pecs - Fitengine

ऐसा करने के बाद आप अपने हाथों को दीवार पर रखकर, एक पैर और कंधों को आगे की ओर बढ़ाएं। इस एक्ससाइज को करने के दौरान आपको 20 से 30 सेकेंड्स के ल‍िए रूकना है। लगातार 15-20 बार यह स्टेप दोहरा सकते है।

ये भी पढ़ें

Vyommitra Robot: इंसानों से ज्यादा अंतरिक्ष की जानकारी देती है व्योममित्र, गगनयान की महिला ह्यूनॉइड

MP Election 2023: प्रदेश में टिकट के विरोध को लेकर आलाकमान ने एमपी कांग्रेस से मांगी विरोध की रिपोर्ट

World Cup 2023: वार्नर ने वनडे में सफलता का श्रेय IPL को दिया, जानें पूरी खबर

CG Election 2023: सीजी में जारी हुई कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची, ये दिग्गज नेता उतरेंगे मैदान में

"tech neck exercises, टेक नेक की समस्‍या, tech neck workout, neck pain exercises

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article