MS Dhoni Entertainment: एम एस धोनी प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, खुद धोनी ने शेयर किया वीडियो

टैलेंटेड एक्टर हरीश कल्याण एक और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ वापस आ गए हैं। इस बार वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज.

MS Dhoni Entertainment: एम एस धोनी प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, खुद धोनी ने शेयर किया वीडियो

MS Dhoni Entertainment: टैलेंटेड एक्टर हरीश कल्याण एक और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ वापस आ गए हैं। इस बार वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के प्रोडक्शन हाउस की बैनर तले बनी फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' में नजर आएंगे। इस फिल्म में हरीश के साथ इवाना, नादिया और योगी बाबू ने दिया है।

यह भी पढ़ें... बोरवेल की गहराई के आगे हार गई मासूम “सृष्टि”!, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बता दें कि फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' (LGM) के टीजर को एम एस धोनी ने रिलीज कर दिया है। टीज़र की शुरुआत में इवाना, हरीश को एक आईडिया देती है। हालांकि, यह साफ हो जाता है कि वह शादी का प्रस्ताव दे रही है जब वह कहती है, "चलो शादी कर लेते हैं।" हरीश के दोस्त को यह पसंद नहीं आता है और वह इसके अंजामों को लेकर चेतावनी देते है। इसके अलावा फिल्म के टीजर में हरीश की मां के रूप में नादिया की एक झलक भी देखने को मिलती है, जो फिल्म के रोमांच को और बढ़ा देती है।

फिल्म के टीजर के रिलीज होने पर साक्षी धोनी ने कहा, “हम यहां होने और इस तरह की और सार्थक कहानियां करने के लिए उत्सुक हैं। हम आज इस आकर्षक यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह मस्ती से भरी फिल्म ऐसी होगी जिसका पूरा परिवार आनंद ले सकता है।'

एम एस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था। इसी के साथ सीएसके मुंबई इंडियंस के साथ ट्रॉफी जीतने के मामले में 5-5 की बराबरी पर आ चुकी है। वहीं, फाइनल जीतने के बाद धोनी के संन्यास की अफवाहें भी उड़ने लगी। हालांकि, धोनी ने अगले आईपीएल सीजन में खेलने का फैसला लेने के लिए स्वास्थ्य को अहम बताया था।

यह भी पढ़ें... Diljit Dosanjh-Taylor Swift: क्या टेलर स्विफ्ट के साथ रिलेशनशिप में है दिलजीत? सामने आया ये रिएक्शन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article