Team India Tour Of Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया ? जानिए BCCI उपाध्यक्ष ने क्या कहा ?

Team India Tour Of Pakistan: अगले साल पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाला है। बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी।

Team India Tour Of Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया ? जानिए BCCI उपाध्यक्ष ने क्या कहा ?

Team India Tour Of Pakistan: IPL के बीच 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी सुर्खियां बटोर रही है। चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान होस्ट करेगा। इस बात को लेकर बड़ी बहस है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी या नहीं। BCCI सचिव जय शाह ने ये साफ कर दिया है कि टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएगी। वहीं अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

राजीव शुक्ला ने क्या कहा ?

rajiv shukla

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने को लेकर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि ये फैसला सिर्फ भारत सरकार करेगी। उनका फैसला हम सभी को मानना होगा। चैम्पियंस ट्रॉफी के मामले में भारत सरकार हमसे जैसा कहेगी, वैसा किया जाएगा। जब भारत सरकार अनुमति देती है तभी हम अपनी टीम भेजते हैं। उस मामले में हम भारत सरकार के फैसले के हिसाब से जाएंगे।

जय शाह ने क्या कहा था ?

इस साल फरवरी में जब जय शाह से चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वो मैं कैसे तय कर सकता हूं। ICC तय करेगी। सरकार जो भी तय करेगी, उसके मुताबिक चीजें होगी। टूर्नामेंट में अभी एक साल है और इस एक साल में पता नहीं कितनी सिचुएशन बदल जाएगी।

डेविस कप के लिए पाकिस्तान गई थी टीम

कुछ दिनों पहले टीम इंडिया डेविस कप के लिए पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान भी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आया था। एशिया कप के दौरान BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एशिया कप के दौरान पाकिस्तान गए थे। सरकार ने टेनिस टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी थी, इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि शायद टीम इंडिया भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी। टीम इंडिया आखिरी बार 16 साल पहले 2008 में पाकिस्तान गई थी और एशिया कप खेला था। महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। भारत फाइनल में श्रीलंका के हाथों 100 रन से हारा था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article