Advertisment

CG Teachers Day 2024: छत्‍तीसगढ़ के श्रेष्‍ठ शिक्षकों का राज्‍यपाल ने किया सम्‍मान, तीन टीचर्स को स्‍मृति पुरस्‍कार

CG Teachers Day 2024: बच्‍चों के लिए खुद ने बनाए खिलोने, कविताएं लिखकर बच्‍चों को पढ़ा रही 75 प्रतिशत दिव्‍यांग शिक्षक

author-image
Sanjeet Kumar
CG Teachers Day 2024

CG Teachers Day 2024

CG Teachers Day 2024: छत्तीसगढ़ में शिक्षक दिवस पर शिक्षा में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसको लेकर आज राज्‍य स्‍तरीय शिक्षक सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 52 शिक्षकों का सम्‍मान राज्‍यपाल के द्वारा किया गया।

Advertisment

शिक्षकों का किया गया सम्‍मान

राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों का सम्‍मान किया गया। सम्‍मान राज्‍यपाल रमेन डेका ने किया। कार्यक्रम में सीएम विष्‍णुदेव साय ने किया। वहीं महान साहित्‍यकारों के नाम पर 3 शिक्षकों को स्‍मृति पुरस्‍कार प्रदान किया गया।

बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुईं। कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पाण्डेय को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार से सम्मानित (CG Teachers Day 2024) किए गए। दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार सम्मानित की गईं।

इन्‍हीं शिक्षकों (CG Teachers Day 2024) में एक बड़ा नाम है बेमेतरा जिले के बहेरा गांव की रहने वाली शिक्षक हिमकल्याणी सिन्हा का। जिन्हें आज शिक्षक दिवस के मौके पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया।

Advertisment


हिमकल्याणी शारीरिक रूप से 75 फीसदी दिव्यांग है, लेकीन शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सौ फीसदी है। हिमकल्याणी बच्चों को ऑफलाइन और ऑनलाइन शिक्षा देती है। साथ ही दिव्यांग और अनाथ बच्चों की मदद करती है।

शिक्षिका बहुमुखी प्रतिभा की धनी

बेमेतरा जिले की दिव्‍यांग शिक्षक को राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मान

बेमेतरा जिले के बहेरा गांव निवासी अकोला में पदस्थ प्रधान पाठक (CG Teachers Day 2024) हिम कल्याणी सिन्हा जो 75% दिव्यांग हैं। उन्‍होंने दिव्यांगता को पछाड़ा है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। ये शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना जिला बेमेतरा की शिक्षिका हैं।

Advertisment

कोरोना काल में भी शिक्षिका (CG Teachers Day 2024) नियमित रूप से बच्चों से जुड़ी रहीं। अपने स्कूल में शीतला माता के प्रांगण में बच्चों को ऑफलाइन क्लास लगाकर साबित किया कि व्यक्ति यदि मन से मजबूत है तो उसकी शारीरिक दियांगता आगे बढने में कोई बाधा नहीं है।

नेटवर्क का निकाला समाधान

ऑनलाइन क्लास के दौरान इन्होने गांव में नेटवर्क की समस्या होने के बावजूद मुश्किलों का सामना किया। उन्‍होंने छत पर जाकर ऑनलाइन क्लास लेना शुरू की और सफल हुई और उन्‍होंने बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखा।

इनके ऑनलाइन क्लास में जिले ही नहीं दूसरे राज्य के अन्य जिलों के बच्चे और शिक्षक जुड़े रहे। बेमेतरा रायगढ़, जाजंगीर चांपा, रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, राजनांदगाँव जिलों के बच्चें इनकी कक्षा में जुड़ने के लिए आतुर रहते थे।

Advertisment

कबड़ा से जुगाड़ कर बच्‍चों को खिलोने से पढ़ाया

नवाचारी शिक्षिका (CG Teachers Day 2024) के रूप में पहचान बना चुकी हिमकल्याणी सिन्हा शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। कबाड़ से जुगाड़ कर उपयोगहीन वस्तुओं से बहुत कम लागत में 150 से अधिक सहायक सामग्री और खिलौना बनाया है। इसका नियमित उपयोग कक्षा में किया जाता है। आर्गमेटेड रियालिटी से बच्चों को आभासी दुनिया से परिचय कराया।

टॉकिंग टैड, कैलकुलेटर का उपयोग से छोटे बच्चों को डिजिटल पढ़ाई से जोड़ने का प्रयास किया। पीएलसी अंतर्गत हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण सम्बंधित बिग बुक निर्माण किया। स्वयं गीत, कहानी, कविता की रचना कर बच्चों को पढ़ाती हैं। बाल पत्रिका किलोल, एफएलएन बुक, पर्यावरण संरक्षण बुक, खिलौना बुक, शिक्षा के गोठ, चर्चा पत्र, अभ्यास पुस्तिका, एफ एल एन सफल एप्रोच बुक में इनके कार्यों को स्थान मिला है।

बच्‍चों को सिखाती है समय-समय पर आर्ट

इनकी शाला के बच्चों की रचना, कविता को भी बाल पत्रिका किलोल में स्थान मिला है। आर्ट क्राफ्ट, ओरेगामी पेपर आर्ट बच्चों को समय समय पर सिखाती रहती हैं। शिक्षिका (CG Teachers Day 2024) स्मार्ट शाला बनाने के लिए शाला के भौतिक विकास में भी विशेष योगदान दिया। समाज में जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद की है।

दिव्यांग, जिनके माता पिता नहीं या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की पढ़ाई में मदद करती है। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करती है। सामाजिक क्षेत्र में भी शिक्षिका का विशेष योगदान है।  गंभीर बीमारी से ग्रसित, बेटी शादी आदि में लोगों की हमेशा सहायता की है। स्वयं रक्तदान कर लोगों को जागरूक करती हैं।

ये खबर भी पढें: Aaj ka Panchang: बाबूदोज पर क्या है सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, इतने बजे तक होगी कुल देव की पूजा

पहले मिले ये सम्‍मान

वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण, 2021 में कोरोना योद्धा, सम्मान (CG Teachers Day 2024), 2022 में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, 2022 पढ़ई तुहर दुवार में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए सम्मानित हो चुकि हैं। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई हैं। साथ ही सीजी पोर्टल में दो बार हमारे नायक भी रही हैं।

शिक्षिका को राज्यपाल पुरस्कार मिलने को लेकर गांव और पूरे जिले में खुशी की लहर है। शिक्षिका 17 वर्ष तक शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना में कार्यरत थी वर्तमान में 16 अगस्त 2024 को शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में प्रधान पाठक के पद पर कार्यभार ग्रहण की है। शिक्षिका को 5 सितंबर को राज्य शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

तीन शिक्षकों को स्‍मृति पुरस्‍कार

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान (CG Teachers Day 2024) समारोह में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल 52 शिक्षकों का सम्मान करेंगे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। इस दौरान तीन और शिक्षकों का सम्‍मान किया जाएगा। जिन्‍हें महान साहित्यकारों के नाम पर 3 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम।

ये खबर भी पढ़ें: CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश के आसार, अगले तीन दिन इन इलाकों में बरसेंगे बादल

राज्‍य स्‍तरीय स्‍मृति पुरस्‍कार

बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार

कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पाण्डेय को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार

दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News cg governor teacher's day 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें