Advertisment

अलीपुरद्वार में हाथी के हमले में चाय बागान श्रमिक की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल), 11 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में सोमवार को चाय बागान में जंगली हाथी के हमले में एक श्रमिक की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

Advertisment

उन्होंने बताया कि मदारीहाट में हंतापाड़ा चाय बागान में तड़के यह घटना हुई। मृतक की पहचान कांडे मुंडा के तौर पर हुई। हाथी ने जब हमला किया उस समय घना कोहरा छाया हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि मुंडे को गंभीर स्थिति में मदारीहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें