World Archery Youth Championship: गोल्ड मेडल पर साधा निशाना, प्रियांश कम्पांउड तीरंदाजी में विश्व अंडर-21 चैम्पियन बने

आयरलैंड। भारतीय तीरंदाज प्रियांश यहां चल रही विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

World Archery Youth Championship: गोल्ड मेडल पर साधा निशाना, प्रियांश कम्पांउड तीरंदाजी में विश्व अंडर-21 चैम्पियन बने

आयरलैंड। भारतीय तीरंदाज प्रियांश यहां चल रही विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे जिससे देश के पदकों की संख्या नौ हो गयी।

प्रियांश शनिवार को एकतरफा पुरुष अंडर-21 व्यक्तिगत फाइनल में स्लोवेनिया के अलजाज ब्रेंक को 147-141 से हराकर अंडर-21 विश्व चैम्पियन बने। इससे पहले उभरती हुई तीरंदाज अदिति स्वामी अमेरिका की लिएन ड्रेक को हराकर अंडर-18 महिला विश्व चैम्पियन बनीं।

पिछले महीने विश्व कप में अंडर-18 कम्पाउंउ महिला क्वालीफाइंग रिकॉर्ड बनाने वाली अदिति ने इसी लय को जारी रखते हुए यहां चल रही युवा विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में लिएन को 142-136 से पराजित किया। विश्व कप में सीनियर पदार्पण करते हुए अदिति ने पिछले महीने कोलंबिया में टीम कांस्य पदक जीता था।

अदिति ने पिछले साल शारजाह में एशिया कप के तीसरे चरण में व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया था। भारत ने अभी तक नौ पदक जीत लिये हैं जिसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

भारत की अभी तक आए नौ मेडल

विश्व कप में सीनियर पदार्पण करते हुए अदिति ने पिछले महीने कोलंबिया में टीम कांस्य पदक जीता था। अदिति ने पिछले साल शारजाह में एशिया कप के तीसरे चरण में व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया था। भारत ने अभी तक नौ पदक जीत लिये हैं जिसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :

New Vande Bharat Trains: ब्लू की जगह अब भगवा रंग में दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यहां देखे फोटो

बिना JEE पास किए देश के टॉप आईआईटी कॉलेज से करें बैचलर ऑफ साइंस, जानें एडमिशन प्रक्रिया

Banana Benefits: मच्छर काटने से होनेवाली सूजन-खुजली को कम करने में केला है मददगार, जानिए कैसे और क्यों

Sports Reporter: वरिष्ठ खेल पत्रकार पी.टी. बेबी का निधन, पढ़ें विस्तार से

Weather Today: बारिश से आज भी राहत मिलने के आसार नहीं, 23 राज्यों में IMD का अलर्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article