CG Crime News: विधानसभा सत्र के बीच दिनदहाड़े फायरिंग, नल व्यापारी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

CG News: विधानसभा सत्र के बीच दिनदहाड़े फायरिंग, नल व्यापारी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार, पूरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

Afghanistan News: अफगानिस्तान में होटल पर हवाई हमला, 3 लोगों की मृत्यु, कई घायल

CG Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधानसभा सत्र (CG Assembly 2023) चल रहा है। इसी बीच लाभांडी इलाके में पुरानी शराब भट्टी के पास दिनदहाड़े फायरिंग हुई है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1737406519015006247

जानकारी के अनुसार ओडिशा के एक युवक ने नल व्यापारी को गोली मारी है। व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी गिरफ्तार

पूरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना बुधवार यानि आज सुबह 11:30 बजे की बताई जा रही है। आरोपी का नाम अमन शर्मा बताया जा रहा है। जो ओडिशा के सुंदरगढ़ का रहने वाला है।

इस पर चलाई गोली 

जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी संदीप कुमार पर आरोपी ने गोली चलाई है। राजधानी रायपुर में (CG Crime News) घटना के दौरान व्यापारी के सीने में लगी है। आरोपी के पास से पिस्टल, देसी कट्टा और 2 कारतूस बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article