तमिलनाडु | देशभर में कोरोना काल के बाद से जहां पर स्थिति अब पटरी पर आने लगी है वहीं पर आधारभूत चीजों की कमी होने लगी है जहां पर तमिलनाडु के कोयंबटूर में कच्चे कपास की कमी से कपड़ा उद्योग ठंडा पड़ गया है। जिससे गुणवत्ता और मात्रा पर प्रभाव पड़ रहा है।
कपास के आयात को मिले मंजूरी
इसे लेकर साउथ इंडिया मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सैम ने बताया कि, कच्चे कपास की कमी के बीच कपड़ा उद्योग को कामकाज में बाधा का सामना करना पड़ रहा है गुणवत्ता और मात्रा के मामले में कच्चे माल की कमी हमारी प्रमुख चिंता है। यदि कपास वास्तव में उपलब्ध नहीं है तो हमें युद्ध स्तर पर कपास आयात करने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं पर कहा कि,कपास की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है इसके चलते उद्योग भारी संकट का सामना कर रहे है। बताया कि, कपड़ा उद्योग है जिससे रोजगार के अवसर मिलते है लेकिन इधऱ उद्योग के खिलाफ व्यापारी खेल खेल रहे है।
Coimbatore, Tamil Nadu | Textile Industry faces hurdle in functioning amid a scarcity of raw cotton pic.twitter.com/CDdDrbdJ5Z
— ANI (@ANI) April 3, 2022