भोपाल। तमिलनाडु चुनाव के नतीजों को लेकर हर किसी के Tamil Nadu Election 2021: Who will be in power in Tamil Nadu जहन में यही चल रहा है कि क्या यूपीए गठबंधन सत्ता में आ पाएगी या एनडीए गठबंधन का अधिकार फिर से होगा। इस गणित को लेकर भी ज्योतिष अपना गुणा—भाग लगा रहे हैं। आइए जानते है ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय का गणित इस पर क्या कहता है।
मिथुन लग्न की हैं कुंडली
यह कुंडली मिथुन लग्न की है। प्रथम भाव में शत्रु राशि में मंगल है। जिसकी दृष्टि चतुर्थ भाव अर्थात जनता के भाव पर शत्रु दृष्टि से है। छठे भाव में केतु, सप्तम भाव में चंद्र, अष्टम भाव में शनि, नवम भाव में गुरुदेव विराजमान हैं। एकादश भाव में शुक्र और सूर्य विराजमान है तथा द्वादश भाव में राहु और बुध है।
सत्ता का चतुर्थ भाव है खाली
सत्ता में आने के लिए जनता का समर्थन बहुत आवश्यक होता है। जनता के समर्थन का आकलन चतुर्थ भाव से किया जाता है। इस प्रश्न कुंडली का चतुर्थ भाव खाली है उसमें कोई ग्रह नहीं है। चतुर्थ भाव में कन्या राशि है जिसका स्वामी बुध सम राशि में बैठा है। कमजोर मंगल की तथा उच्च के राहु की दृष्टि भी इस घर पर है। उपरोक्त से ऐसा प्रतीत होता है। उच्च वर्ग का ज्यादा सपोर्ट डीएमके को नहीं मिल पाएगा परंतु निम्न वर्ग बहुत अच्छे से सपोर्ट करेगा। इस प्रकार हम कह सकते हैं डीएमके कांग्रेस का चतुर्थ भाव बलवान है।
क्या है शत्रु पक्ष की स्थिति
इलेक्शन में शत्रुओं की के बारे में आकलन करना अत्यंत आवश्यक होता है। यह आकलन छठे भाव से किया जाता है। छठा भाव वृश्चिक राशि का है। जिसके स्वामी मंगल शत्रु राशि में बैठे हुए हैं। उच्च के केतु इस भाव में है जोकि कुछ कंफ्यूजन क्रिएट करेंगे।
क्या कहता है भाग्य
किसी भी जीत हार में भाग्य का बड़ा योगदान होता है। भाग्य को कुंडली में नवम भाव से देखा जाता है नवम भाव का स्वामी शनि है जो स्वयं की राशि में बैठे हैं। अतः भाग्य भाव मजबूत होगा। इस भाव में अपनी सम राशि में गुरु बैठे हुए हैं। जोकि इस भाव के कारक भी हैं। अतः यह कहा जा सकता है की भाग्य डीएमके कांग्रेस गठबंधन का साथ देगा। अत: कहा जा सकता है कि डीएमके कांग्रेस गठबंधन कुंडली के अनुसार शासन में आ सकती है।
विंशोत्तरी दशा की क्या है स्थिति
विंशोत्तरी दशा की बात करें तो इसके लिए ग्रहों का बल देखना आवश्यक है। इस कुंडली के अनुसार सबसे बली ग्रह सूर्य है। दूसरे नंबर पर शुक्र, तीसरे नंबर पर मंगल, चौथे पर शनि, पांचवें पर बुध, छठे पर गुरु और सातवें नंबर पर चंद्रमा है। कल मतगणना होनी है। उस समय केतु की महादशा में बुध की अंतर्दशा में गुरु के प्रत्यंतर में शुक्र की सूक्ष्म दशा शनि की अत्यंत सूक्ष्म दशा होगी। इसमें गुरु को छोड़कर सभी ग्रह पहले 5 में आते हैं। इस प्रकार विंशोत्तरी दशा के आधार पर भी कांग्रेस डीएमके गठबंधन की जीत हो सकती है।
कैसा हो सकता है सीटों का अनुपात
सीटों की संख्या निश्चित करने के लिए आवश्यक है कि गोचर का अध्ययन भी किया जाए। तमिलनाडु में कुल 234 सीटों पर चुनाव हो रहा है। जीतने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता होगी। कुंडली एवं विंशोत्तरी दशा के अनुसार डीएमके कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिखाई दे रहा है। गोचर में चंद्रमा 2 मई 2021 को 2:45 दिन से मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। दूसरा महत्वपूर्ण ग्रह गुरु नवम भाव में है। तीसरा महत्वपूर्ण है। शनि अष्टम भाव में है। चौथा महत्वपूर्ण ग्रह सूर्य उच्च का होकर एकादश भाव में है। अतः 2 मई को करीब 3:00 बजे तक कांग्रेस डीएमके गठबंधन की बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। उसके उपरांत बीजेपी एडीएमके गठबंधन की सीटें बढ़ेंगीं । 3:00 बजे तक करीब 70% सीटें घोषित हो जाती है, अतः इसमें कांग्रेस डीएमके गठबंधन को करीब 114 सीटें मिलेंगी। उसके उपरांत बाकी 30% सीटों में से अर्थात 70 सीटों में से एडीएमके बीजेपी गठबंधन को 40 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस डीएमके गठबंधन को 30 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस प्रकार कांग्रेस डीएमके गठबंधन को 144 सीटें मिलने का अनुमान है।