Advertisment

जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत से बातचीत संभव नहीं: पाकिस्तान प्रधानमंत्री

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

इस्लामाबाद, 10 जनवरी (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत से कोई भी बातचीत संभव नहीं है।

Advertisment

इस्लामाबाद में डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान भारत के साथ वार्ता की संभावनाओं को लेकर पूछे गए एक सवाल पर खान ने यह प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत के साथ बातचीत संभव नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ भारत को छोड़कर हमारा किसी के साथ भी शत्रुतापूर्ण संबंध नहीं है। पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है भारत।’’

Advertisment

भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से बता चुका है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किया जाना उसका आंतरिक मामला है। भारत पहले ही पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने और भारत विरोधी तमाम झूठे प्रपंचों से दूर रहने को कह चुका है।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें