Whatsapp Privacy: व्हाट्सएप पर फालतू बात करने वालों की खैर नहीं, ऐसे मैसेज करने पर अकाउंट होगा सस्पेंड

Whatsapp Privacy: व्हाट्सएप पर फालतू बात करने वालों की खैर नहीं, ऐसे मैसेज करने पर अकाउंट होगा सस्पेंड, talk nonsense on WhatsApp are not well the account will be suspended for such messages

Whatsapp Privacy: व्हाट्सएप पर फालतू बात करने वालों की खैर नहीं, ऐसे मैसेज करने पर अकाउंट होगा सस्पेंड

नई दिल्ली। व्हाट्सएप (WhatsApp) ने 1 महीने के अंदर भारत में अपनी मासिक रिपोर्ट के पहले संस्करण में बताया कि उसने भारत के 20 लाख लोगों से ज्यादा व्हाट्सऐप अकाउंट को बैन (WhatsApp Account Ban) कर दिया। यह रिपोर्ट नए आईटी रूल्स (New IT Rules) लागू होने के बाद जारी की गई है। बता दें कि नए रूल्स के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को हर महीने कम्प्लयांस रिपोर्ट (Compliance Report) जारी करनी होगी। अपनी रिपोर्ट में, फेसबुक के मैसेजिंग ऐप ने खुलासा किया कि उसने 15 मई, 2021 और 15 जून, 2021 के बीच भारत में कुल 2 मिलियन व्हाट्सऐप अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया।

कब WhatsApp बैन कर सकता है आपका अकाउंट और कैसे रखें अपने अकाउंट को सेफ?

कंपनी के मुताबिक, अगर कोई गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि से जुड़ा, धमकाने, डराने, परेशान और नफरत फैलाने वाला या नस्लीय या जातीय भेदभाव फैलाने वाले या फिर किसी को गैर-कानूनी या गलत व्यवहार करने के लिए उकसाने वाले कंटेंट को शेयर करता है तो उसका अकाउंट बैन कर दिया जाता है। इसके अलावा अगर कोई यूजर WhtasApp की टर्म्स एंड कंडीशन का उल्लंघन करता है तो भी उसका अकाउंट बंद हो जाता है। इसलिए ऐसे कंटेंट को किसी के साथ शेयर जो किसी को परेशान करें, इसी तरह आप अपने अकाउंट को सेफ रख पाएंगे।

क्या आपका भी व्हाट्सएप अकाउंट हो सकता है बैन?

जी, बिलकुल! व्हाट्सएप की पहले से ही कुछ प्राइवेसी पॉलिसी हैं और नए आईटी नियम के बाद कानून पहले से भी सख्त हो गए हैं। यदि आप लोगों को थोक में या स्पैम मैसेज भेजते हैं तो आपके अकाउंट को बैन किया जा सकता है। इसके अलावा हिंसा भड़काने वाले या आपत्तिजनक मैसेज भेजने पर भी आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article