Taliban New Government: तालिबान प्रवक्ता ने उप मंत्रियों की सूची की जारी, किसी भी महिला को नहीं मिली जगह

Taliban New Government: तालिबान प्रवक्ता ने उप मंत्रियों की सूची की जारी, किसी भी महिला को नहीं मिली जगह Taliban New Government: Taliban Spokesperson Releases List of Deputy Ministers, No Woman Gets Place

Taliban New Government: तालिबान प्रवक्ता ने उप मंत्रियों की सूची की जारी, किसी भी महिला को नहीं मिली जगह

काबुल। तालिबान ने मंगलवार को उप मंत्रियों की एक सूची की जारी की, जिसमें किसी भी महिला का नाम शामिल नहीं है। इस महीने की शुरुआत में मंत्रियों के चयन के दौरान भी मंत्रिमंडल में किसी महिला को शामिल नहीं किया गया था। इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची पेश की। उप मंत्रियों की सूची से संकेत मिलता है कि तालिबान पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना का कोई असर नहीं है और वे समावेशिता एवं महिलाओं के अधिकारों को कायम रखने के शुरुआती वादों के बावजूद अपने कट्टरवादी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article