हर दिन करें गुड़-घी का सेवन, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे कई फायदे

भोपाल: अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध और पौष्टिक आहार बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने पर आपको बीमारियां पकड़ना शुरू कर देती है। कई लोग मौसम परिवर्तन होते ही बीमार हो जाते हैं। कई लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवाईयों का सेवन करने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अपने भोजन में हेल्दी फूड्ज का इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी बढ़ जाती है।
स्वस्थ्य रहने के लिए घर की रसोई में पहले से उपलब्ध खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है। इन पदार्थों को आप सही समय और सही तरीके से इस्तेमाल करें तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड प्रोडक्ट्स
– इन खाद्य पदार्थों में सबसे पहले आता है गुड़ और घी। अगर आप लंच के बाद गुड और घी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
– भोपाल की न्यूट्रिशनिस्ट ने इम्यूनिटी बढ़ाने का घरेलु उपाय बताया है। इसके मुताबिक अगर व्यक्ति को फिट और हेल्दी रहना है तो लंच के बाद गुड़ और घी का सेवन बहुत फायदेमंद है। यह कॉम्बिनेशन न केवल चीनी खाने की इच्छा को रोकता है बल्कि इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है और हार्मोन्स से संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है।
– आयुर्वेद में घी और गुड़ का बहुत महत्व है। इन दोनों को सुपरफूड माना जाता है। इनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
गुड़ और घी में पोषक तत्वों की मात्रा
गुड़ और घी में पोषक तत्वों की मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकता है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटोशियम, विटामिन बी और विटामिन सी होते हैं। इसके साथ ही घी अलग-अलग तरह के विटामिन और फैटी एसिड का स्रोत है। क्योंकि इसमें विटामिन A, E और D पाया जाता है। घी में विटामिन K भी होता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को
वहीं, घी अलग-अलग तरह के विटामिन और फैटी एसिड का स्रोत है। इसमें विटामिन A, E और D पाया जाता है। इसके अलावा घी में विटामिन K भी होता है जो हड्डियों में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है।
इस तरह करें गुड़-घी का सेवन
रुजुटा के अनुसार, लंच के बाद एक चम्मच घी में गुड़ मिलाकर खाना चाहिए। इसे रात के भोजन के बाद भी खाया जा सकता है।
0 Comments