Tajinder Bagga Case: 5 जुलाई तक बग्गा को मिली अंतरिम राहत, केजरीवाल सरकार पर कसा तंज

Tajinder Bagga Case: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भाजपा नेता तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) के मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने अंतरिम राहत जारी की है जहां पर 5 जुलाई तक यह राहत बरकरार रहेगी। बता दें कि, केजरीवाल को लेकर बयान देने के खिलाफ उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
जानें नेता बग्गा ने दिया बयान
आपको बताते चलें कि, हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बयान में कहा कि, एक कहावत है सौ जूते भी खाए और सौ प्याज भी। आज दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के ऊपर ये कहावत सत्य हो रही है।केजरीवाल पंजाब जीतने के बाद ये समझ रहे थे कि वो कानून से बड़े हो गए हैं लेकिन हाईकोर्ट ने ये बता दिया है कि कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं है।
एक कहावत है सौ जूते भी खाए और सौ प्याज भी। आज दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के ऊपर ये कहावत सत्य हो रही है।केजरीवाल पंजाब जीतने के बाद ये समझ रहे थे कि वो कानून से बड़े हो गए हैं लेकिन हाईकोर्ट ने ये बता दिया है कि कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं है: तजिंदर पाल सिंह बग्गा, BJP pic.twitter.com/VruUozSjXn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2022
केजरीवाल डरा नहीं सकते है – बग्गा
यहां पर भाजपा नेता बग्गा ने कहा कि, मैं उच्च न्यायालय का, भाजपा का, मीडिया का, दिल्ली और हरियाणा पुलिस का धन्यवाद करता हूं और अगर अरविंद केजरीवाल सोचते हैं कि वो FIR करके हमें डरा लेंगे तो ये उनकी गलतफहमी है।
0 Comments