Advertisment

Symptoms Visible In The Eyes : आंखों में दिखते ये लक्षण किसी बड़ी बीमारी का हो सकते हैं संकेत

Symptoms Visible In The Eyes : आंखों में दिखते ये लक्षण किसी बड़ी बीमारी का हो सकते हैं संकेत Symptoms Visible In The Eyes -these-symptoms-visible-in-the-eyes-can-be-a-sign-of-some-major-disease-life-style-newspd

author-image
Preeti Dwivedi
Symptoms Visible In The Eyes : आंखों में दिखते ये लक्षण किसी बड़ी बीमारी का हो सकते हैं संकेत

नई दिल्ली। आंखें कभी झूठ नहीं बोलती...ये बात आपने Eye Care  कई बार कहते सुनी होगी। किसी की भी Symptoms Visible In The Eyes  आंखे उसके दिल की बात बयां करती हैं। लेकिन क्या Symptoms Visible In The Eyes आप जानते हैं ये कहावत आपके स्वास्थ्य पर भी लागू होती है। जी हां पर ये सच है।

Advertisment

आपने अक्सर देखा होगा जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो वे आपकी आंखें चैक करके बीमारी का पता लगाने की कोशिश करती हैं। आइए हम भी आपको आज बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से है वे लक्षण।

आंखों में सूजन आना —

आंखों में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार उम्र के चलते या अधिक कास्मेटिक्स की वजह से भी आंखों में सूजन आ जाती है। कई बार नमक का अधिक उपयोग करने या पानी की कमी होने से भी आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। तो वहीं हार्मोन्स में बदलाव, एनीमिया, थायरॉइड या किडनी से संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़े : When To Use Jaggery : आप भी जान लें, डॉक्टर के अनुसार कब नहीं खाना है गुड़, वरना झेलनी पड़ेगी परेशानी

Advertisment

आंखों में समझ आए फीकापन -
आपको बता दें हमारी आंखों का जो सफेद हिस्सा होता है उसे स्क्लीरा कहते हैं। ये स्वस्थ होने पर सफेद होता है। लेकिन अगर आपको आंखों में थकावट या फीकापन महसूस होता है तो इसका कारण अनियमित खानपान और नींद की कमी हो सकती है। लेकिन अगर आंखों के सफेद भाग में पीलापन नजर आने लगे तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। ये पीलिया का संकेत हो सकते हैं। होता यूं है जब रक्तप्रवाह में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है तो आंखों का सफेद हिस्सा पीला हो जाता है।

आखों के पास काले-भूरे धब्बे — 
अगर आपको अपनी आंखों के नीचे काले या भूरे धब्बे दिखाई दें। तो आपको बेहद सतर्क रहना होगा। आपको बता दें ये संकेत आपके शरीर में डायबिटिक टिनोपैथी के संकेत हो सकते हैं। दरअलस जब ब्लड शुगर का लेवल आंखों के पिछले हिस्से में मौजूद रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है तो इस तरह के निशान और धब्बे दिखाई देने लगते हैं। अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो आपको दिखाई देना बंद हो सकता है। इसलिए इस स्थिति में आप तुरंत डाक्टर को चेक कराएं।

यह भी पढ़े : Soaked Almonds With Raisins Benefits : क्या आपने कभी एक साथ खाई है भीगी किसमिस और बादाम! पीरियड क्रैम्प से मिलेगी निजात

Advertisment

आंखों से धुंधला दिखाई देना —
वैसे तो कई कारणों से आंखों से धुंधला दिखाई देता है। लेकिन अगर आपको उजाले और अंधेरे में धुंधला दिखाई दे तो आपको तुरंत बिना किसी देरी के चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। आपको बता दें कई बार ऐसा देखा गया है कि ब्रेन ट्यूमर होने की ​कंडीशन में आंखों से धुंधला दिखाई देता है।

आंखों में सूखापन आना —
जब आप ज्यादा देर तक स्क्रीन पर काम करते हैं तो आंखों में सूखापन आने लगता है लेकिन कई बार ऐसा उम्र के चलते भी होता है। सही मात्रा में आंसू न बन पाने के कारण भी ऐसा होता है। अगर आपके साथ ही ऐसा होता है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

Symptoms Visible In The Eyes Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP health news Eye Care bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें