Swami Vivekananda Jayanti: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मंत्री गौतम नगर में भी विश्वास कैलाश ने किया माल्यार्पण

Swami Vivekananda Jayanti: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मंत्री गौतम नगर में भी विश्वास कैलाश ने किया माल्यार्पण

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर परिहार चौराहा, अशोका गार्डन मे स्थित स्वामी विवेकानंद थीम पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम इस देश की एकता अखंडता के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करेंगे और यह हिंदुस्तान बड़ा हिंदुस्तान बने उसके लिये प्रयास करेंगे।

हिंदुस्तान के दर्शन, हमारी पुरातन परंपराएं, हमारा मूल और हमारा धर्म जिसके माध्यम से हिंदुस्तान को विश्व गुरू माना गया उन परंपराओं को पुनर्स्थापित करने के लिये विवेकानंद जी ने जीवनभर काम किया। “जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।” स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर गौतम नगर में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password