Advertisment

तेलंगाना के ठेकेदार पर छापेमारी में 160 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का पता चला

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) आयकर विभाग ने तेलंगाना में एक बड़े ठेकेदार के यहां छापेमारी के बाद कच्चे माल पर कथित फर्जी कर के मार्फत 160 करोड़ रुपये से अधिक के काले धन का पता लगाया है। यह जानकारी मंगलवार को सीबीडीटी ने दी।

Advertisment

अज्ञात कंपनी के खिलाफ छापेमारी सात जनवरी को राज्य की राजधानी हैदराबाद में 19 परिसरों पर हुई जो ‘‘फर्जी छोटे ठेके एवं बिल का इस्तेमाल कर नकदी धन’’ बना रहे थे।

इसने कहा कि ऐसे लोगों के एक नेटवर्क पर भी छापेमारी हुई जो इंट्री ऑपरेशन का गिरोह चला रहे थे और फर्जी बिल के माध्यम से काफी नकदी जुटा रहे थे।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) आयकर विभाग के लिए नीतियां तय करता है।

Advertisment

भाषा नीरज प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें