Advertisment

जालौन में पक्षियों की संदिग्ध मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जालौन (उप्र), 13 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कदौरा कस्बे में सोमवार और मंगलवार को कुछ पक्षियों की संदिग्ध रूप से मौत हो गयी, जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।

Advertisment

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन सचान ने बुधवार को बताया कि कदौरा कस्बे के बम्होरी और इस्लामाबाद मुहल्ले में मंगलवार को दो कौओं और एक चिड़िया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी, इसके पहले सोमवार को भी दो कौओं की मौत हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि मृत पक्षियों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, उनमें बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गये, फिर भी उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

सचान ने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि अत्यधिक ठंड लगने से पक्षियों की मौत हुई होगी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए छह सदस्यीय टीमें सक्रिय हैं और पॉल्ट्री फॉर्मों की जांच पड़ताल जा रही है।

पशु चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से कहा कि यदि कोई पक्षी तड़पता या मरा पड़ा मिले तो हमदर्दी न जताएं और तुरन्त विभाग को सूचित करें।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें