Sushil Modi: बीजेपी नेता ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- भारत जोड़ो यात्रा में ममता, केजरीवाल...

Sushil Modi: बीजेपी नेता ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- भारत जोड़ो यात्रा में ममता, केजरीवाल...

Sushil Modi: जब से देश में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है तभी से भाजपा इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधती रहती है। कुछ दिन पहले ही बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया था कि वो भारत जोड़ो यात्रा से केवल अपनी पार्टी का प्रचार कर रही है। अब एक बार फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भारत पहले से जुड़ा हुआ है, जिससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पार्टी जोड़ने के लिए किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से अनुरोध किया था वो भी भारत जोड़ो यात्रा से कुछ समय के लिए जुड़े। इससे देश की सभी पार्टियों के एक सही मैसेज जाएगा। कांग्रेस नेता के इस बात पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा,"अगर दिग्विजय सिंह लालू यादव से कांग्रेस जोड़ी यात्रा में शामिल होने का अनुरोध करते हैं, तो वह उन्हें बुला सकते हैं क्योंकि बिहार में कांग्रेस सरकार चला रही है। नीतीश कुमार भी गुरुवार को रैली में जाएंगे। लेकिन इस तरह की यात्राओं से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"

भाजपा नेता ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी एक डूबता जहाज है और यात्रा में जो भी शामिल हो, उसका जहाज जरूर डूबेगा।"

सुशील मोदी ने आगे कहा कि रैली में शामिल होने वाले राजद सुप्रीमो संदेश नहीं देंगे, लेकिन एक प्रभावशाली संदेश तभी भेजा जाएगा जब ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल या केसीआर पार्टी में शामिल हों। उन्होंने कहा, "कांग्रेस विपक्षी दल को एकजुट करने की बात कर रही है, लेकिन अपने गठबंधन से ही समर्थन मांग रही है।"

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article