34 साल के हुए सुपरस्टार सूर्या: क्रिकेट के जुनून ने पहुंचा दिया UP के गांव से मुंबई, अब तक ऐसा रहा है क्रिकेट करियर

Happy Birthday Surya Kumar Yadav: भारतीय टीम के स्टार विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 14 सितंबर 2024 को 34 साल के हो गए हैं।

Happy Birthday Surya Kumar Yadav

Happy Birthday Surya Kumar Yadav

Happy Birthday Surya Kumar Yadav: भारतीय टीम के स्टार विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 14 सितंबर 2024 को 34 साल के हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था। इस खास मौके पर सूर्या के फैंस और कई दिग्गज खिलाड़ी उन्हें इस अवसर पर ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। 2021 में टी20 डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने काफी कम समय में ही टी20 फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बना ली है। इस प्रारूप में सूर्या ने भारतीय टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई है। सूर्यकुमार यादव टी20 में जब अपने बेस्ट फॉर्म में होते हैं, तो उस मौके पर वह बड़े से बड़े गेंदबाज के पसीने छुड़ा सकते हैं।

10 साल की उम्र में पहुंचे मुंबई

सूर्यकुमार यादव ने बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना देखा था। हालांकि, उनके इस फैसले पर घरवालों ने भी अपना पूरा समर्थन किया था। बनारस-गाजीपुर के पास हथौड़ा गांव के रहने वाले सूर्या अपने बचपन के दिनों में गलियों में क्रिकेट खेला करते थे। क्रिकेट के प्रति सूर्या का प्रेम देखने के बाद उनके घरवालों ने 10 साल की उम्र में मुंबई भेजने का फैसला किया था। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सूर्यकुमार यादव ने पहुंचकर वेंगसरकर एकेडमी को ज्वाइन किया।

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1834661074882510955

इसके बाद उन्होंने लगातार जूनियर लेवल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद मुंबई की तरफ से घरेलू टूर्नामेंट में उन्हें खेलने का मौका मिला। करीब 10 सालों तक मुंबई के लिए सूर्या ने खेला। इस दौरान सूर्या ने कई बेहतरीन पारियां खेलीं। घरेलू टूर्नामेंट के अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

2012 में किया आईपीएल डेब्यू

वर्ष 2012 में सूर्यकुमार यादव ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने आईपीएल में अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। हालांकि, उस मुकाबले में वह बिना खाता तक नहीं खोल पाए थे। मुंबई के बाद सूर्यकुमार ने कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेला, लेकिन यहां भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1834777943207485615

2018 में सूर्या ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस वापसी की और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित की कप्तानी में सूर्या का बल्ला जमकर चमका और 2021 में भारतीय टीम की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला।

2021 में किया डेब्यू

सूर्यकुमार यादव ने 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। हालांकि, डेब्यू मैच में उन्हें बल्लेबाजी की अवसर नहीं मिला था, लेकिन इसके बाद उन्होंने भारत के लिए इस फॉर्मेट में एक बाद एक कई बेहतरीन पारियां खेली थीं। सूर्या ने भारत के लिए अब तक 71 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.67 की बेहतरीन औसत के साथ 2432 रन बनाए हैं।

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1834794091126604172

इस दौरान सूर्या का स्ट्राइक रेट 168.65 का रहा है, जबकि उनके बल्ले से 4 शतक और 20 अर्धशतक निकल चुके हैं। टी20 के अलावा सूर्या भारत के लिए 1 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 8 रन बनाए हैं। जबकि, सूर्या को 37 वनडे मुकाबले खेलना का मौका भी मिला है, जिसमें वह 773 रन बनाने में कामयाब हो पाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Transfer: छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग के 161 अधिकारियों का तबादला, CM साय की नाराजगी के बाद ट्रांसफर

ये भी पढ़ें- MP Atithi Shikshak: महाआंदोलन के बाद भी अतिथि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं, अब 18 सितंबर को DPI में लगाएंगे ताला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article