Advertisment

Surya Namaskar Tips: शरीर को फिट रखने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे आसान तरीका, जानिए इसके लाभ

Surya Namaskar Tips: अगर आप बॉडी को फिट रहने के लिए शॉर्ट टाइम तरीका ढूंढ रहे हैं तो सूर्य नमस्कार सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

author-image
Bansal news
Surya Namaskar Tips: शरीर को फिट रखने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे आसान तरीका, जानिए इसके लाभ

Surya Namaskar Tips:  अगर आपके पास समय की कमी है और आप फिट रहने के लिए शॉर्ट टाइम तरीका ढूंढ रहे हैं तो सूर्य नमस्कार सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से आपका चुस्त और दुरुस्त रहेगे।

Advertisment

हर दिन योग करने से आप खुद ही बदलाव समझ जाएगा। इसके कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानी दूर हो सकती है। शरीर को चुस्त, मन को शांत और खुद को हेल्दी बनाने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे अच्छा योग माना जाता है।

ये 12 योगासनों का संयोजक है, इसीलिए इसे सबसे अच्छा कॉर्डियो-वैस्कुलर एक्सरसाइज भी बताया जाता है। शरीर की फिटनेस के लिए यह सबसे अच्छा तरीका भी है। इससे कई चमत्कारिक फायदे होते हैं।

आइए जानते हैं सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभ...

दर्द से आराम

बढ़ती उम्र की समस्याओं को कम करने में सूर्य नमस्कार बहुत मददगार हो सकता हैं। हड्डियों में दर्द और अकड़न कम करने में ये चमत्कारिक असर दिखाता है। इससे बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है और दर्द में आराम मिलता है।

Advertisment

चेहरे पर निखार

सूर्य नमस्कार अगर रोजाना किया जाए तो चेहरा खूबसूरत बन सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है और चेहरा ग्लो करता रहता है।

वजन कम करने में मददगार

सूर्य नमस्कार वजन को कम करने में काफी हेल्प करता है। इसे करने से एक महीने में ही काफी असर दिखने लगता है। पेट और कमर के आसपास की चर्बी कम हो जाती है। यह ऐसा योग है, जो पूरी बॉडी को टोन कर देता है।

पेट की समस्या से छुटकारा

नियमित तौर पर सूर्य नमस्कार करने से पेट संबंधी समस्याएं छूमंतर हो सकती हैं। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। पेट के लिए यह योगासन रामबाण है।

Advertisment

सूर्य नमस्कार करते वक्त बरतें सावधानी

सूर्य नमस्कार करने से पहले कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। आसन करने से कुछ समय पहले और कुछ समय बाद कुछ भी न खाएं। आसन से पहले अच्छी तरह वॉर्म-अप करके ही शुरू करें।

ये भी पढ़ें: 

Most Expensive Vegetable: सबसे महंगी सब्जी के लिये लोगों की दीवानगी, 5 हजार कीमत में भी खरीदने को तैयार

Increase Memory Power: इन 8 तरीकों से बढ़ाएं सोचने-समझने की शक्ति, इनसे तेज हो जाएगी बुद्धि

Advertisment

Best Picnic Spot: महू में मौजूद हैं कई बेहद सुंदर जगह, नजरें देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Success Story: स्वदेश प्रेम की अनोखी मिशाल, विदेशी नौकरी को ठुकराकर बनी IPS अधिकारी, जानें इस महिला IPS की पूरी कहानी

इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ बने कबाड़ीवाला, आज 10 करोड़ के टर्नओवर के साथ 300 लोगों को दे रहे रोजगार

Cheap Travel Trip: नेपाल और थाईलैंड की ट्रिप सस्तें बजट में, आप भी लें फॉरेन का मजा

Surya Namaskar yoga Body Fit Exercise Surya Namaskar Tips Yoga Exercise
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें