Surya Guru Yuti 2023 : 12 साल बाद बनने जा रही है सूर्य और गुरू की युति, इनके खुल जाएंगे भाग्य

Surya Guru Yuti 2023 : 12 साल बाद बनने जा रही है सूर्य और गुरू की युति, इनके खुल जाएंगे भाग्य

नई दिल्ली। Surya Guru Yuti 2023: अगले महीने यानि अप्रैल में 12 साल बाद एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जी हां ग्रहों के राजा सूर्य और देव गुरू वृहस्पति 12 साल बाद एक साथ एक राशि में आ रहे हैं। पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार ग्रहों में ये बदलाव कुछ राशियों के लिए खास होने वाला है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Sun Jupiter Conjunction: पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार 19 अप्रैल 2023 को देव गुरु वृहस्पति और सूर्य देव एक साथ मेष राशि में होंगे। जी हां 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे इसी के बाद 19 अप्रैल को गुरू भी मीन से मेष में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ सूर्य और गुरू की युति बन जाएगी। इसी के साथ वैसे तो सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ विशेष राशियां ऐसी है जो इस युति से भाग्य बदल देंगी। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

हर 12 साल में बनती है ये स्थिति— Surya Guru Yuti 2023
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार गुरू ऐसा ग्रह है तो एक साल में एक राशि बदलते हैं। इस हिसाब से ये 12 साल बाद एक राशि में दोबारा आते हैं। तो वहीं सूर्य एक ऐसा ग्रह है जो हर महीने एक राशि बदलकर साल में एक बार पूरी राशियों के चक्कर लगाती है। 12 साल बाद मेष राशि में सूर्य देव और देव गुरु बृहस्पति की युति होने वाली है। 14 अप्रैल 2023 को सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे। तो वहीं 19 अप्रैल 2023 को देव गुरु बृहस्पति भी मेष राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ ये युति बन जाएगी।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और गुरु दोनों को ही बेहद प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। आपको बता दें सूर्य देव आत्मा के कारक हैं तो वहीं देव गुरु बृहस्पति जीवन के कारक हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति बेहद खास और बहुत शुभ मानी गई है। इस दौरान ये राशियां भाग्यशाली होंगी।

मेष राशि- Surya Guru Yuti 2023
मेष राशि वालों को गुरु—सूर्य की युति बेहद खास रहेगी। इनके लिए फल शुभदायी होने लगेंगे। इन जातकों के लिए यह युति उनके कार्यों को सफल बनाएगी। साथ ही इन्हें कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। अगर आप इस गोचर काल के दौरान कोई कार्य शुरू कर रहे हैं तो भी इसमें लाभ के योग हैं। गुरु सूर्य की युति से इन जातकों को आर्थिक पक्ष से भी लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके तालमेल बेहतर होंगे। हो सकता है कहीं से आपको अचानक धनलाभ हो जाए। भाग्य चमक सकता है। इस दौरान रचनात्मक कार्यों में भी आपकी रुचि से आपको लाभ दिला सकती है। इस दौरान आप जो भी मेहनत करेंगे उसका आपको पूरा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि- Surya Guru Yuti 2023
​मिथुन राशि वालों को गुरु—सूर्य की युति मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ दिलाएगी। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं या फिर पार्टनरशिप में कोई काम शुरू कर रहे हैं तो इस दौरान भी आपको बड़ा लाभ होने के योग बनते दिख रहे हैं। इस दौरान आपको बहुत से नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इस समय आपको करियर में नई ऊंचाईयां मिलेंगी। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेने का योग है। इस युति से आपको अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना है। साथ ही आपको कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं। तो इस दौरान आपको नौकरी के लिए मौका भी मिल सकता है। पहले से नौकरी पेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि — Surya Guru Yuti 2023
सूर्य-बृहस्पति का मिलन तुला राशि के जातकों को लिए बड़े लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। ये युति इस राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग बनाती दिख रही है। आपको इस दौरान व्यवसाय में सफलता मिल सकताी है तो वहीं आपके कुछ खर्चों में भी बढ़ हो सकती है। इसलिए इस दौरान आपको बचत का विशेष ध्यान रखना है। हालांकि इस युति का वैवाहिक जीवन में भी लाभ मिलते दिखेगा। अगर आपके विवाह में बाधा आ रही है तो इस युति के असर से ये बाधाएं दूर हो सकती हैं। क्योंकि इस दौरान विवाह का शुभ संयोग बनते दिख रहा है। हालांकि पारिवारिक जीवन भी पहले से बेहतर होगा। पार्टनरशिप में काम करने से आपको अच्छा धनलाभ होगा।

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password