Surya Gochar 2025: अगर आपकी राशि भी है मिथुन, तुला, कुंभ, तो हो जाएं सतर्क! सूर्य की चाल दिखा सकती है असर

Surya Gochar 2025 Makar: अगर आपकी राशि भी है मिथुन, तुला, कुंभ, तो हो जाएं सतर्क! सूर्य की चाल दिखा सकती है असर surya-gochar-sun-transit-2025-effect-mithun-tula-kumbh-kamjor-surya-ke-sanket-upay-astrology-hindi-news-pds

Surya-Gochar-2025-Makar

Surya-Gochar-2025-Makar

Surya Gochar 2025 Makar Sankranti Effect: तीन दिन बाद ग्रहों की चाल में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य शत्रु के घर में पहुंच कर बड़ा प्रभाव दिखाने वाले हैं।

सूर्य 14 जनवरी को शनि की राशि में प्रवेश (Makar me Surya Gochar) करके कई जातकों के जीवन में बदलाव लाएंगे। जानते हैं सूर्य का मकर राशि में गोचर यानी मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का राशियों पर क्या असर होगा।

पढ़ें मकर राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर (Sun Transit Effect) क्या है।

सूर्य का गोचर किसे लिए अशुभ

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मकर राशि में सूर्य का गोचर मिथुन राशि के लिए आठवां, तुला राशि के चौथा और कुंभ राशि के लिए बारहवां रहेगा। ऐसे में इन तीन जातकों के लिए मकर संक्रांति से एक महीने का समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

सूर्य की स्व, उच्च और नीच राशि

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मेष सूर्य की उच्च राशि, सिंह स्व और तुला नीच राशि है। ऐसे में तुला राशि वालों को भी इस गोचर से सावधान रहना होगा।

कमजोर सूर्य के लक्षण

  • कुंडली में सूर्य के कमज़ोर होने पर व्यक्ति को ये लक्षण देखने मिलते हैं।
  • आत्मविश्वास की कमी होती है।
  • निर्णय लेने में दिक्कत आती है।
  • दूसरों पर निर्भर रहने के आदि हो जाते हैं।
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आती हैं।
  • करियर में बाधाएं आने लगती हैं।
  • पिता के साथ संबंध कमज़ोर हो जाते हैं।
  • समाज में उचित सम्मान नहीं मिल पाता है।
  • ससुराल में बदनामी होती है।
  • परिवार का साथ नहीं मिलता है।
  • झूठे आरोप लगने लगते हैं।

सूर्य को मज़बूत करने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • भगवान विष्णु की उपासना करें।
  • आपको प्रतिदिन उगते सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
  • रविवार का व्रत रखें।
  • पिता का सम्मान करें।
  • आपको आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से लाभ होगा।
  • गायत्री मंत्र का जाप करने से भी सूर्य मजबूत होता है।
  • तांबा, गेहूं, गुड़ आदि लाल चीजों का दान जरूर करें।

सूर्य गोचर से इन्हें होगा लाभ

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सूर्य का गोचर मकर राशि में होने वाला है इसलिए इसका मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। इस दौरान मकर राशि वालों को लाभ होगा। उन्हें एक महीने तक कामों में सफलता के योग बनेंगे। शेष राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें: Numerology Mulank: चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के जातक, क्या आप भी हैं इसमें शामिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article