Surya Gochar: 16 जुलाई से इन दो ग्रहों का मिलन, 6 दिन के लिए बनेगा ये खास योग, एक बार फिर होगी झमाझम बारिश

Surya Gochar: 16 जुलाई से इन दो ग्रहों का मिलन, 6 दिन के लिए बनेगा ये खास योग, एक बार फिर बनेंगे झमाझम बारिश के योग

Surya Gochar: 16 जुलाई से इन दो ग्रहों का मिलन, 6 दिन के लिए बनेगा ये खास योग, एक बार फिर होगी झमाझम बारिश

Surya Gochar 2024: हर महीने ग्रहों की चाल में बदलाव होता है। इनमें से सबसे खास ग्रहों के राजा सूर्य एक बार फिर राशि बदलने वाले हैं। जी हां सूर्य अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसी के साथ एक बार फिर सूर्य और बुध के मिलन से बुधादित्य योग (Budhaditya Yog july 2024) बनेगा।

कब से कब तक रहेंगे सूर्य कर्क में

आपको बता दें अभी तक मिथुन राशि में विराजमान सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश (Kark me Surya ka Gochar 2024) कर जाएंगे। जो एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य का गोचर हर 30 दिन में होता है। ऐसे में सूर्य की चाल सभी जातकों पर तो कुछ न कुछ प्रभाव डालती ही है सा​थ ही साथ वह मौसम (Surya Gochar Effecti 2024)  में भी बदलाव लेकर आती हैं।

चंद्रमा की राशि में सूर्य का गोचर

आपको बता दें कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। ऐसे में शीतल ग्रह की राशि में सूर्य का गोचर मौसम में बदलाव लेकर आएगा।

सूर्य बुध बनाएंगे बुधादित्य योग

आपको बता दें सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसे कर्क संक्रांति भी कहते हैं। सूर्य जब जिस राशि में प्रवेश करते हैं उसे उस राशि की संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस बार सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में इस बार 16 जुलाई को कर्क संक्रांति (Kark Sankranti 2024) आएगी।

6 दिन के लिए बनेगा बुधादित्य योग

आपको बता दें ज्योतिष में जब सूर्य और बुध दोनों एक राशि में आ जाते हैं तो बुधादित्य योग बन जाता है। सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि में बुध पहले ही 30 जून को पहुंच गए हैं। ऐसे में दोनों ग्रह मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे। लेकिन 21 जुलाई को कर्क राशि से बुध के निकलते ही ये बुधादित्य योग एक बार फिर टूट जाएगा। यानी ये सूर्य बुध का मिलन केवल 6 दिन के लिए रहेगा।

बुधादित्य योग बनने पर क्या होता है

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग (Budhaditya Yog 2024) बनता है तो मौसम में स्थिरता आ जाती है। यानी इस दौरान मौसम में ज्यादा उठापटक नहीं होती। बीते दिनों मंगल के राशि परिवर्तन और सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन (Surya Nakshatra Parivartan 2024) से जो मौसम बदला था, जो खंड वृष्टि के योग बने थे अब उसके विपरीत एक बार फिर अच्छी बारिश होगी। करीब 6 दिन के लिए एक बार फिर मूसलाधार बारिश के योग बनेंगे।

यह भी पढ़ें: 

Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में लगी TV को इस समय ढककर क्यों रखना चाहिए, क्या कहता है वास्तु

Shani Vakri 2024: जुलाई में इस दिन से फिरकी मारेंगे शनि, होगा बड़ा फेरबदल, क्या आप पर भारी पड़ेगी उल्टी चाल

Mangal Gochar 2024 Meen: मंगल बदलेगा मौसम का मिजाज, ओला वृष्टि-बारिश के योग, क्या होगा आप पर असर

Sawan 2024 Date: इस दिन से शुरु हो रहा सावन का पवित्र महिना, इस बार सावन में होंगे 5 सोमवार, आज ही जान ले डेट

Weekly Horoscope 15-21 July: मकर को मिलेगा धन, भाग्य से सफल होंगे मीन के सारे काम, क्या कहती है आपकी राशि

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article