Surya Gochar 2023 : गुरू की राशि मीन में सूर्य का गोचर, इन पर होगा असर

Surya Gochar 2023 : गुरू की राशि मीन में सूर्य का गोचर, इन पर होगा असर surya-gochar-2023-transit-of-sun-in-jupiters-zodiac-sign-pisces-it-will-be-affected-pds

Surya Gochar 2023 : गुरू की राशि मीन में सूर्य का गोचर, इन पर होगा असर

नई दिल्ली। Surya Gochar 2023  अभी तक कुंभ राशि में चल रहे सूर्य आज यानि बुधवार को मीन राशि Surya Gochar 2023  में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का गोचर मीन संक्रांति कहलाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार सूर्य का ये गोचर एक महीने के लिए रहेगा। जो सभी पर कुछ न कुछ असर दिखाएगा।

ज्योतिषाचार्य Surya Gochar 2023 पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। मीन राशि गुरु कि राशि है, जिसके स्वामी बृहस्पति देव हैं। आपको बता दें सूर्य और गुरू ग्रह के संबंध अच्छे है। वो इसलिए क्योंकि मीन जोकि जल तत्व की राशि है जबकि इसके विपरीत सूर्य उग्र स्वभाव प्रधान ग्रह है। इसलिए सूर्य का गोचर से कई राशियों की परेशानियां बढ़ा सकता है।

इन राशियों को रहना होगा सतर्क —

मेष राशि — Surya Gochar 2023  mesh rashi 
आपको बता दें सूर्य का ये गोचर काल मीन राशि वालों को अच्छा नहीं माना जा रहा है। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आ सकता है। तो वहीं इस दौरान आपको नेत्र संबंधी रोग उभर सकते हैं। मानसिक विकार और मौसमी बीमारी आपको झेलनी पड़ सकती है। अत: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सेहत पर धन खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा। अन्यथा वाद—विवाद बढ़ सकता है।

सिंह राशि — Surya Gochar 2023  singh rashi 
सूर्य के मीन में गोचर से सिंह राशि वालों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हो सकता है आपके स्वास्थ्य में उतार—चढ़ाव आए। इसलिए सावधान रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। अगर आप ​विवाहित हैं तो आपको ससुराल पक्ष से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि आर्थिक रूप से लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

कन्या राशि — Surya Gochar 2023  kanya rashi 
अगर आपकी राशि कन्या है तो आपको इस सूर्य के गोचर काल में सतर्क रहने की जरूरत है। ये आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बेवजह तनाव के कारण इस दौरान वाद-विवाद भी हो सकते हैं। आप अपने और अपने जीवनसाथी के सेहत का ध्यान रखें। ऐसे लोग जिन्हें बीपी संबंधी परेशानी है वो भी अपना खास ध्यान रखें।

मकर राशि — Surya Gochar 2023  makar rashi 
मकर राशि वाले लोगों के लिए भी सूर्य का गोचर बेहद खास होने वाला है। हालांकि इस दौरान आपको जरा—जरा सी बात पर क्रोध आ सकता है। इस दौरान आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article