Advertisment

Kaliyasot Survey: नदी के सर्वे में मिले अवैध निर्माण, 2 किमी तक घूमती रही टीम; इस दिन देना है रिपोर्ट

Kaliyasot Survey कलियासोत नदी के सर्वे में मिले अवैध निर्माण, 2 किमी तक घूमती रही जिला प्रशासन की टीम, पूरा हुआ नदी का सर्वे

author-image
Bansal news
Kaliyasot Survey: नदी के सर्वे में मिले अवैध निर्माण, 2 किमी तक घूमती रही टीम; इस दिन देना है रिपोर्ट

भोपाल।Kaliyasot Survey. एनजीटी के आदेश पर 36 किमी लंबी कलियासोत नदी (Kaliyasot Survey) के सीमांकन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम ने 33 मीटर के दायरे में कोलार क्षेत्र की इमारतों, अतिक्रमण और अवैध निर्माण को चिन्हित कर लिया है।
यहां कोलार से सलैया तक सबसे ज्यादा अवैध अतिक्रमण किया गया है, जिसके चलते चार जगह पर नदी सिर्फ 30 से 38 मीटर ही बची है।

Advertisment

संबंधित खबर:

MP News: NGT के आदेश ने उड़ाई लोगों की नींद, कलियासोत डैम के पास से हटेगा कब्जा
2 किमी तक घूमती रही टीम
सर्वे के आखिरी दिन 10 लोगों की टीम नदी के 2 किमी के दायरे में घूमी, इससे नदी के दायरे में कौन घुसा, इसकी तस्दीक हो गई है। खबर के मुताबिक 4 दिन में अलग-अलग टीमों ने कलियासोत नदी (Kaliyasot Survey) का सीमांकन किया। इस सर्वे के लिए नगर निगम के अफसरों के अलावा राजस्व विभाग के आरआई और पटवारियों को भी लगाया गया था। सर्वे में 50 से ज्यादा अवैध निर्माण पाए गए हैं। जिनकी लिस्ट तैयार की गई है। यह लिस्ट एसडीएम और फिर कलेक्टर को सौंपी जाएगी।

संबंधित खबर:

Bhopal News: कलियासोत डैम के पास सड़क पार करते दिखे बाघिन -123 के 2 शावक, अलर्ट मोड पर वन विभाग

सर्वे पर उठे सवाल
वहीं इस पूरे सर्वे (Kaliyasot Survey) को लेकर सवाल उठने भी शुरू हो गए हैं। नदी के संरक्षण के लिए लड़ाई लड़ने वाले पर्यावरणविद डॉ. सुभाष पांडेय ने इस सर्वे पर सवाल उठाए हैं। पांडेय ने कहा कि-अभी तक सिर्फ चिह्नांकन किया गया है, लेकिन उस पर लगे अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है। ये सिर्फ कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए की जा रही है। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ के उल्लंघन की याचिका लगाने की बात कही है। आपको बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर जिला प्रशासन को 31 दिसंबर तक इसकी रिपोर्ट पेश करना है। इससे पहले ड्रोन से सर्वे किया गया था, लेकिन राजस्व का नक्शे से मिलान नहीं मिला। जिसके चलते टीम ने 4 दिन तक अलग से मैदानी सर्वे किया।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

France: भारतीयों को ले जा रहे विमान को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में उतारा, दो लोगों को जांच के लिए हिरासत में लिया

Corona Case: प्रदेश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, भोपाल में एक और पॉजिटिव मिला; चार एक्टिव केस हुए

Top News Today: अमेरिका में हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़, लिखे भारत विरोधी नारे, मानव तस्करी के शक में भारतीय यात्रियों से भरे प्लेन को फ्रांस में रोका

Advertisment

Bhopal to Ayodhya Train: राम भक्तों के लिए भोपाल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, अयोध्या के लिए इस दिन छूटेगी, जानें डिटेल

MP NEWS: CM की PM से मुलाकात, केंद्र से स्वीकृत हुई 5727 करोड़ रुपए की राशि; अब कर्ज से बचेगा MP?

Bansal News MP news ngt order Kaliyasot River Kaliyasot River Survey
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें