MP में बदलेगी ब्यूरोक्रेसी: सितंबर में वीरा राणा का एक्सटेंशन खत्म, मुख्य सचिव की रेस में ये 3 बड़े IAS अफसरों के नाम

Surgery in MP Bureaucracy: सितंबर में वीरा राणा का एक्सटेंशन खत्म , मुख्य सचिव की रेस में ये 3 बड़े IAS अफसरों के नाम

MP में बदलेगी ब्यूरोक्रेसी: सितंबर में वीरा राणा का एक्सटेंशन खत्म, मुख्य सचिव की रेस में ये 3 बड़े IAS अफसरों के नाम

हाइलाइट्स

  • MP की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल
  • MP को मिलेगा नया मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव की रेस में 3 बड़े दावेदारों ने नाम

Surgery in MP Bureaucracy: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव जल्द ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल करने की तैयारी में हैं।

आपको बता दें कि मार्च 2024 में DGP सुधीर सक्सेना के 2 साल पूरे हो चुके हैं। इसलिए उनको तुरंत बदलने की संभावना है।

वहीं मुख्य सचिव वीरा राणा की जगह मुख्य सचिव पद के लिए 3 बड़े नामों पर बात की जा रही है।

MP को मिलेगा नया मुख्य सचिव

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1798956707860869168

वीरा राणा का 6 माह एक्सटेंशन (सितंबर 2024 तक) पूरा होने वाला है, इससे पहले ही वीरा राण को बदला जाएगा या फिर नए CS की OSD के तौर पर पहले नियुक्ति हो जाएगी। MP को सितंबर से पहले नया मुख्य सचिव मिलेगा।

रेस में इन 3 बड़े दावेदारों ने नाम

मुख्य सचिव के लिए रेस में प्रमुख दावेदारों में मो. सुलेमान, डॉ. राजेश राजौरा और SN मिश्रा हैं। साथ ही केंद्र में पदस्थ अनुराग जैन का नाम भी प्रमुख है।

CMO में 1 ACS या PS की नियुक्ति होने की संभवना है। इनमें से अगर राजेश राजौरा (अभी CS नहीं बनते हैं तो), अशोक वर्णवाल, अनुपम राजन, मनु श्रीवास्तव, ई रमेश कुमार, शिवशेखर शुक्ला, संजय शुक्ला, निकुंज श्रीवास्तव के नाम हैं।

DGP का बदलना भी तय

ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रालय में ACS-PS और विभागाध्यक्ष पद पर 2 साल या इससे भी ज्यादा समय से पदस्थ अफसरों की भी सूची बन चुकी है।

इन अफसरों में से कुछ बदल सकते हैं। वहीं प्रदेश में DGP का बदलना भी तय हो गया है।

बता दें कि DGP पद के लिए 1988 बैच के अरविंद कुमार DG होमगार्ड, 1989 बैच के अजय शर्मा DG EOW और 1989 बैच के ही GP सिंह DG जेल दावेदार माने जा रहे हैं।

अनुराग जैन भी बन सकते हैं MP के मुख्य सचिव

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिवों में अनुराग जैन का नाम भी चर्चा में हैं। वे 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं और अभी प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव हैं।

MP की दूसरी महिला मुख्य सचिव वीरा राणा

मध्यप्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव  वीरा राणा हैं। वीरा राणा से पहले 1960 बैच की IAS अफसर निर्मला बुच 1990 से लेकर 1992 तक MP में मुख्य सचिव रही हैं।

वे मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की सरकार में पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त हुई थीं।

ये खबर भी पढ़ें: World Food Safety Day 2024: क्या आपके फल में भी है केमिकल? इस तरह से पहचानें और करें शिकायत, लगेगा इतना चार्ज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article