Advertisment

सर्जन वाइस एडमिरल रजत दत्ता ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक का पदभार संभाला

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) सर्जन वाइस एडमिरल रजत दत्ता ने शुक्रवार को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यभार संभाला।

Advertisment

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘वर्तमान नियुक्ति संभालने से पहले फ्लैग ऑफिसर दत्ता चिकित्सा सेवा महानिदेशक (नौसेना) और कमांडेंट, आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) दिल्ली कैंट और कर्नल कमांडेंट का पद संभाल चुके हैं।”

बयान के अनुसार ‘‘वह एक प्रसिद्ध शिक्षक है और कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर होने के अलावा भी कई विश्वविद्यालयों और भारत में स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थानों के लिए परीक्षक है।’’

दत्ता पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। 1982 में एमबीबीएस पूरा करने के बाद 27 दिसंबर 1982 को उन्हें आर्मी मेडिकल कोर में कमीशन मिला।

Advertisment

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें