Advertisment

जम्मू कश्मीर में आरएसएस के कामकाज की समीक्षा के लिए सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी पहुंचे जम्मू

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जम्मू, 11 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह सुरेश ‘‘भैयाजी ’’ जोशी जम्मू कश्मीर और लद्दाख में संघ के सांगठनिक मामलों की समीक्षा के लिए चार दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे।

Advertisment

संघ के एक प्रवक्ता ने बताया कि जोशी जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 महामारी के दौरान संगठन द्वारा किये गये कार्यों का जायजा लेंगे।

उन्होंने बताया कि जम्मू पहुंचने के बाद जोशी ने आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और संगठनात्मक मामलों की जानकारी ली।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पिछले 95 सालों से आरएसएस ने सदैव राष्ट्र-निर्माण को वरीयता दी है और बदलते परिदृश्य में चिंतन सत्र उसके कामकाज एवं दैनिक शाखाओं के सिलसिले में होगा। ’’

Advertisment

उन्होंने कहा कि जोशी संघ के स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे तथा संगठन के कामकाज एवं उसकी पहुंच बढ़ाने के बारे में जानकारियां जुटायेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि संघ के वरिष्ठ नेता इन दो केंद्रशासित प्रदेशों में संगठन को मजबूत करने पर अपना विचार सामने रखेंगे। वैसे पहुंचने के बाद उन्होंने पर्यावरण, कुंटुब प्रबोधन और अन्य के सदस्यों के साथ बातचीत की।

उन्होंने बताया कि वह जम्मू कश्मीर में राममंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के सिलसिले में भी सूचनाएं हासिल करेंगे। साथ ही, वह आगामी कार्यों एवं संगठन संबंधी लक्ष्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

Advertisment

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें