Supreme Court YT Hacked: सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी XRP का दिख रहा ऐड, जानें डिटेल

Supreme Court Youtube Hacked: भारत के सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक हो गया है। आपको बता दें कि इस

Supreme Court YT Hacked

Supreme Court YT Hacked

Supreme Court Youtube Hacked: भारत के सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक हो गया है। आपको बता दें कि इस चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी एक्सआरपी का एक विज्ञापन दिखाया जा रहा था। एक्सआरपी को यूएस-बेस्ड कंपनी रिपल लैब्स द्वारा विकसित किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट अपने यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल संवैधानिक पीठों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित याचिकाओं से जुड़े मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए करता है। हाल ही में, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर केस की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग भी सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर की गई थी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1837026848712036397

इस घटना ने सुप्रीम कोर्ट की डिजिटल सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि यह चैनल सार्वजनिक मामलों में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है।

https://twitter.com/ANI/status/1837016603801821303

चैनल पर दिखा ब्लैंक वीडियो

सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साइबर हमले के बाद, हैकर्स ने पिछली सुनवाई के वीडियो को प्राइवेट कर दिया और एक फर्जी वीडियो शीर्षक "ब्रैड गारलिंगहाउस: रिपल रिस्पॉन्ड्स टू द एसईसी $2 बिलियन फाइन! एक्सआरपी प्राइस प्रीडिक्शन" लाइव कर दिया। यह ब्लैंक वीडियो सुप्रीम कोर्ट के चैनल पर लाइव दिखाया गया, जिससे चिंता पैदा हो गई है।

अधिकारी ने दी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ, लेकिन ऐसा लगता है कि चैनल के साथ छेड़छाड़ की गई है। शुक्रवार सुबह इस समस्या की जानकारी मिलने पर सुप्रीम कोर्ट की आईटी टीम ने इसे ठीक करने के लिए नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) से मदद मांगी है।

अब इस घटना के बाद चैनल की सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर जब यह प्लेटफॉर्म संवेदनशील न्यायिक मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें- क्‍या कोलकाता की दुर्गा पूजा पर पड़ेगा असर: सेक्स वर्कर्स नहीं देंगी दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी, जानें क्‍या है वजह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article