Advertisment

CM Shivraj Corona Meeting : कोरोना से निपटने योग का सहारा 'योग से निरोग' अभियान शुरू

author-image
Bansal News
CM Shivraj Corona Meeting : कोरोना से निपटने योग का सहारा 'योग से निरोग' अभियान शुरू

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसपर नियंत्रण पाने के लिए CM Shivraj Corona Meeting सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लगातार कोशिशें कर रहें हैं। अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से निपटने के लिए योग का सहारा लेते हुए योग से निरोग अभियान की शुरूआत की, जिसमें सीएम ने होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में मरीजों को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए टिप्स दिए। वहीं सीएम लगातार कोरोना की समीक्षा भी कर रहे हैं। कोरोना पर कंट्रोल पाने के लिए सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। जिसपर मंत्रियों ने अमलीजामा पहनाना शुरु भी कर दिया है।

Advertisment

'योग से निरोग' कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-सामान्य को कोरोना संकट से मुक्त करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। पूरी दुनिया भयानक महामारी से जूझ रही है। मानव सभ्यता के इतिहास में इतना बड़ा संकट कभी नहीं आया है। हमारी संस्कृति, जीवन मूल्य और परम्परा में पहला सुख निरोगी काया माना गया है और इसकी कई पद्धतियाँ बताई गई हैं। हमारे ऋषियों ने वर्षों के परिश्रम से योग पद्धति विकसित की है, जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर स्वस्थ रहने के सिद्धांत पर केन्द्रित है।

कोरोना के इस भीषण काल में व्यक्तियों को स्वस्थ रखने के लिए 'योग से निरोग' कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। जो व्यक्ति कोरोना से प्रभावित है और आयसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान निवास से राज्य स्तरीय 'योग से निरोग' कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर से और आयुष मंत्री रामकिशोर नानो कावरे बालाघाट से वर्चुअली सम्मिलित हुए। इसके साथ ही इंडियन योग एसोसिएशन, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग पीठ के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में वर्चुअल सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योगासन और प्राणायाम पर एक शॉर्ट फिल्म का शुभारंभ किया।

Advertisment

अकेलापन, अवसाद, तनाव और चिंता समाप्त करने में सहायक है योग

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ ऑक्सीजन लेवल ठीक करने, मनोबल बढ़ाने, मरीजों का अकेलापन, अवसाद, तनाव, चिंता, बैचेनी और नकारात्मक भाव समाप्त करने में मदद करता है। होम आयसोलेशन में रह रहे मरीजों और कोरोना के परिणाम स्वरूप नकारात्मक भाव से ग्रसित मरीजों के लिए योग से निरोग कार्यक्रम बहुत प्रभावी सिद्ध होगा। प्रदेश के कोविड मरीजों में से लगभग 72 प्रतिशत मरीज होम आयसोलेशन में हैं। इन व्यक्तियों को फोन कॉल, वीडियो कॉल के माध्यम से योग प्रशिक्षक प्रतिदिन मरीज की सुविधानुसार एक निश्चित समय पर योग, ध्यान, आसन, प्राणायाम आदि के संबंध में मार्गदर्शन देंगे और उनका अभ्यास भी कराएंगे।

मुख्यमंत्री ने योग प्रशिक्षकों से चर्चा की
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि होम आयसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में रह रहे व्यक्तियों को यदि ठीक कर लिया गया तो यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे अस्पतालों पर पड़ने वाले बोझ से बचा जा सकेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयं के अनुभव से कहा कि कोरोना संक्रमण के उपरांत स्वास्थ्य लाभ में और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में योग प्रभावी रूप से सहायक है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें