Advertisment

राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री राजे के समर्थकों ने बनाया मंच

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, नौ जनवरी (भाषा) राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कुछ समर्थकों ने एक नया संगठन वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान (मंच) बनाने की घोषणा की है।

Advertisment

संगठन बनाने वालों का कहना है कि वे चाहते हैं कि राजे 2023 में फिर मुख्यमंत्री बनें।

इस संगठन ने अपनी राज्य कार्यकारिणी बना ली है और कई जिलों में अपनी टीम गठित करने की घोषणा की है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे के समर्थकों द्वारा इस तरह से पार्टी से हटकर अलग संगठन बनाए जाने को पार्टी की राज्य इकाई में जारी खींचतान के प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisment

इस नवगठित वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान (मंच) के प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज हैं जो खुद को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने 20 दिसंबर को यह संगठन बनाया। हमने 25 जिलों में पदाधिकारी नियुक्ति कर दिए हैं। हमारा लक्ष्य पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार की उपलब्धियों व नीतियों का प्रचार प्रसार करना है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ सतीश पूनियां राज्य में पार्टी भाजपा की अगुवाई कर रहे हैं। हमारी पहल से पार्टी मजबूत ही होगी। यह कोई समानांतर संगठन नहीं है बल्कि राजे के प्रति हमारी निष्ठा जताने का एक तरीका है। हम केवल उनकी उपलब्धियों का जनता में प्रचार प्रसार करेंगे।’’

Advertisment

उन्होंने कहा कि राजे समर्थक चाहते हैं कि वह राज्य में 2023 के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनें।

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्याक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि इस तरह संगठन बनना कोई गंभीर मामला नहीं है और किसी व्यक्ति विशेष के बजाय पार्टी की विचारधारा बड़ी होती है।

पूनियां के अनुसार यह संगठन सोशल मीडिया पर ही अधिक है और इसकी स्थापना में शामिल लोग पार्टी के कोई ‘जाने माने नेता’ नहीं हैं।

Advertisment

उन्होंने कहा कि यह मामला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के संज्ञान में है।

उल्लेखनीय है कि राजे 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें