Advertisment

Supermoon 2023: भारत में आज यहां दिखेगा सुपरमून, ऐसा दिखेगा चांद, भूल से भी न करें मिस

Supermoon 2023: आसमान अगर साफ रहा तो पूर्वी भारत के सबसे बड़े महानगर 2023के लोग आज मंगलवार की रात ‘सुपरमून’ को साफ़-साफ़ देख सकेंगे।

author-image
Shyam Nandan
Supermoon 2023: भारत में आज यहां दिखेगा सुपरमून, ऐसा दिखेगा चांद, भूल से भी न करें मिस

कोलकाता। Supermoon 2023: आसमान अगर साफ रहा तो पूर्वी भारत के सबसे बड़े महानगर 2023के लोग आज मंगलवार की रात ‘सुपरमून’ को साफ़-साफ़ देख सकेंगे। यह जानकारी एम.पी. बिड़ला तारामंडल के पूर्व निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने दी।

Advertisment

इस महीने के अंत में दोबारा दिखेगा सुपरमून

जो लोग आज सुपरमून को नहीं देख पाएंगे, उनको बता दें सुपरमून को दोबारा इस महीने के अंत में भी देखा जाएगा. यह खगोलीय घटना 30 अगस्त, 2023 को फिर घटित होगी।

सुपरमून: जब चांद होता धरती के सबसे करीब

पूर्णिमा के दिन जब चांद धरती के सबसे करीब होता है तब उसे ‘सुपरमून’ कहा जाता है क्योंकि उस दिन चांद अपने सामान्य आकार से बड़ा दिखता है।

फिर 14 साल बाद दिखेगा सुपरमून

इससे पहले अगस्त 2018 में सुपरमून की खगोलीय घटना देखने को मिली थी. अगर आज सुपरमून देखने से चूक गए, तो फिर एक लम्बा इंतजार करना होगा. क्योंकि, इस तरह की अगली आकाशीय घटना 2037 में देखने को मिलेगी।

Advertisment

चंद्रमा की बढ़ रहा है चंद्रयान-3 का मॉड्यूल

देबीप्रसाद दुआरी बताया, ‘‘ यह उत्साहजनक है क्योंकि संयोग से चंद्रयान-3 का मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा की ओर रुख करेगा।’’ बता दें, चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने का कार्यक्रम है।

अपोजी और पेरीजी क्या है?

उन्होंने ने बताया, ‘‘ चंद्रमा अंडाकार कक्षा में घूमते हुए 27.3 दिन में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता है। इसका नतीजा है कि कक्षा में एक समय आता है, जब वह पृथ्वी से सबसे दूर होता है और उस बिंदु को अपोजी कहते हैं और जब वह सबसे नजदीक आता है तो उस बिंदु को पेरिजी कहते हैं।’’

7% प्रतिशत बड़ा और 16 % चमकीला सुपरमून

उन्होंने कहा, ‘जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पेरिजी के नजदीक होता या पृथ्वी के करीब होता है तो उसे हम ‘सुपरमून’ कहते हैं। सुपरमून सामान्य से सात प्रतिशत बड़ा और 16 प्रतिशत चमकीला दिखता है।’’

Advertisment

ये भी पढ़ें:

>> IBPS SO Recruitment 2023: IBPS SO के 1400 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन

>> Indore News: गर्लफ्रेंड और दोस्तों पर पैसे उड़ाने के लिए युवक ने रची यह कहानी, पुलिस ने किया खुलासा

>> Videocall Hindi talk: अमिरेका में एक भारतीय ने वीडियोकॉल पर हिंदी में की बात, फिर चली गई नौकरी, जानें वजह

Advertisment

>> MP News: मध्यप्रदेश के IPS विनीत कपूर बने प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर टू DGP, आदेश जारी

>> CG IAS Transfer: 3 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, IFS अफसर को बड़ी जिम्मेदारी

supermoon 2023, supermoon 2023 in hindi, Supermoon Kolkata, moon closest to earth, apogee aur perigee, apogee aur perigee kya hai, सुपरमून, सुपरमून 2023, सुपरमून 2023, चांद धरती के सबसे करीब

apogee aur perigee apogee aur perigee kya hai moon closest to earth supermoon 2023 supermoon 2023 in hindi Supermoon Kolkata चांद धरती के सबसे करीब सुपरमून सुपरमून 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें