/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/IPL-3-1.jpg)
चेन्नई। IPL 2021 सीजन के 9वें मैच में आज मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। चेपक के टर्निंग ट्रैक पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के सामने हैदराबाद के राशिद खान की चुनौती होगी। रोहित IPL में रिस्ट स्पिनर्स के सामने स्ट्रगल करते दिखे हैं। उन्हें लीग में 17 बार रिस्ट स्पिनर्स आउट कर चुके हैं। वहीं, हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के सामने सही प्लेइंग-11 और कॉम्बिनेशन को चुनने की चुनौती होगी।
M A T C H D A Y 😍💙
Come on, boys! Time to keep the momentum going 👊🔥#OneFamily#MumbaiIndians#MI#IPL2021#MIvSRH@ImRo45@Jaspritbumrah93@krunalpandya24pic.twitter.com/443k45maGL— Mumbai Indians (@mipaltan) April 17, 2021
हैदराबाद के 3 बल्लेबाज को छोड़, सभी फेल
SRH टीम की बात करें तो कप्तान वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज रन स्कोर नहीं कर सका है। बेयरस्टो ने 2 मैच में 67 रन, पांडे ने 2 मैच में 99 रन और वॉर्नर ने 2 मैच में 57 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में राशिद और होल्डर इस सीजन में टीम के हाईएस्ट विकेट टेकर हैं। ऋद्धिमान साहा, विजय शंकर, अब्दुल समद खराब फॉर्म में हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन अब तक गेंद से कुछ खास नहीं कर सके हैं।
https://twitter.com/SunRisers/status/1383246335340515333
दोनों टीम इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मोहसिन खान, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, अनुकुल रॉय, इशान किशन, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशाम, युद्धवीर चरक, मार्को जेनसन और अर्जुन तेंदुलकर।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, विराट सिंह, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, केदार जाधव, जे सुचित, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज नदीम और मुजीब उर रहमान।समय: मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us