Boeing Starliner Landing: सुनीता विलियम्स के बिना धरती पर लौटा स्टारलाइनर स्पेस क्राफ्ट, खराबी के बाद आया खाली, देखें वीडियो!

Sunita Williams: एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर बहुत समय से स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं।

Boeing Starliner Landing: सुनीता विलियम्स के बिना धरती पर लौटा स्टारलाइनर स्पेस क्राफ्ट, खराबी के बाद आया खाली, देखें वीडियो!


Sunita Williams: एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर बहुत समय से स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं। उन्हें स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट स्टारलाइनर 3 महीने बाद आज धरती पर वापस लौट आया है।

https://twitter.com/Commercial_Crew/status/1832269414521016651

भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग हुआ। 7 सितंबर की सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर अमेरिकी प्रांत न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में लैंड हुआ।

स्टारलाइनर ने करीब 8.58 पर अपने डीऑर्बिट बर्न को पूरा किया। इसके बाद उसे जमीन पर उतरने में करीब 44 मिनट लगे। लैंडिंग के दौरान वायुमंडल में इसका हीटशील्ड एक्टिव था। इसके बाद ड्रोग पैराशूट डिप्लॉय किया गया, जिसमें दो छोटे पैराशूट और तीन में मुख्य पैराशूट तैनात किए गए थे।

स्टारलाइनर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण

— NASA (@NASA) September 7, 2024

स्टारलाइनर ने पृथ्वी के वायुमंडल में किया प्रवेश

जानकारी के मुताबिक स्टारलाइनर ने 09:15 बजे पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर लिया था। प्रवेश करने के बाद इसकी गति करीब 2 हजार 735 किमी प्रति घंटा रही।

6 सितंबर को हुआ था रवाना

https://twitter.com/Space_Station/status/1832183339534708849

स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट ने भारतीय समयानुसार 6 सितंबर की देर रात करीब 3.30 बजे स्पेस स्टेशन से स्टारलाइनर कैप्सूल को अनडॉक किया गया।

8 दिन का था मिशन
publive-image

5 जून को दो अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर इस स्टारलाइनर से गए थे। यह अमेरिकी एयरक्राफ्ट कंपनी बोइंग और NASA का संयुक्त ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ है। यह सिर्फ 8 दिन का मिशन था। लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण इसकी वापसी टालनी पड़ी थी। अब यह स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के धरती पर वापस आ रहा है।

असेंबली यूनिट जाएगा स्टारलाइनर 

स्टारलाइनर की लैंडिंग के बाद नासा और बोइंग की टीम इसे वापस असेंबली यूनिट में लेकर जाएगी। वहां पर इसकी जांच की जाएगी और पता किया जाएगा कि इसके प्रोपल्शन सिस्टम में क्यों खराबी आई।

अगले साल लौटेंगी सुनीता

अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने बताया था कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्टारलाइनर से लाना सुरक्षित नहीं होगा। नासा ने बताया कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को बोइंग की प्रतिद्वंद्वी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन से फरवरी 2025 में वापस लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से मिला टिकट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article