मुंबई में कपिल शर्मा की 'ऑन-स्‍क्रीन वाइफ' सुमोना चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, एक्ट्रेस ने सुनाई हैरान करने वाली आपबीती

कपिल शर्मा शो में नजर आ चुकीं सुमोना चक्रवर्ती ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर अपने साथ हुए एक शॉकिंग घटना के बारे में बताया है। हाल ही में मुंबई में उनकी गाड़ी पर हमला हुआ जिससे एक्ट्रेस असुरक्षित महसूस करने लगीं। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया था। मुंबई में लोग मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। तभी सुमोना वहां से साउथ बॉम्बे की ओर से गुजर रही थीं। तब प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी का बोनट पीटकर मुस्कुराने लगे। डरी-सहमीं सुमोना ने सेफ्टी को लेकर सवाल उठाया है। सुमोना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर न केवल आपबीती बताई बल्कि लॉ एंड ऑर्डर पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने लिखा, "आज दोपहर के 12:30 बजे, मैं कोलाबा से फोर्ट जा रही थी और अचानक मेरी कार को एक भीड़ ने रोक लिया। नारंगी रंग का स्टोल पहने एक आदमी मेरे बोनट पर जोर-जोर से मार रहा था, मुस्कुरा रहा था। अपना निकला हुआ पेट मेरी कार से सटा रहा था।" मेरे सामने ऐसे झूम रहा था जैसे कोई बेतुकी बात साबित कर रहा हो। पांच मिनट में ये दो बार था। कोई पुलिस नहीं। कोई कानून-व्यवस्था नहीं। सिर्फ मैं, अपनी कार में दिन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article