/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/CG-News-1.webp)
हाइलाइट्स
सुकमा में DRG और नक्सलियों में मुठभेड़
मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर
अभी दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी जारी
CG News: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सलातोंग इलाके में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। आपको बता दें कि ये मुठभेड़ तब शुरू हुई जब DRG के जवान सर्चिंग पर निकले थे।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1784812140748063170
चल रही मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर है। वहीं जानकारी के मुताबिक एक नक्सली का शव भी बरामद किया गया है। अभी दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी जारी है।
घात लगाकर नक्सलियों ने की फायरिंग
आपको बता दें कि सलातोंग इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर DRG, बस्तर फाइटर और 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया था। इसी दौरान घात लगाकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। मौके से कई हथियार और नक्सल सामान बरामद किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: इंदौर में कांग्रेस पर गिरा बम, कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति की BJP में एंट्री; विजयवर्गीय ने शेयर की सेल्फी!
SPकिरणचव्हाणनेकी पुष्टि
ऐसा बताया जा रहा है कि नक्सलियों की तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही थी, जिसका DRG के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसकी पुष्टि SP किरण चव्हाण ने की है।
ये खबर भी पढ़ें: Turmeric Tea: डायबिटीज-कॉन्सटीपेशन में काम आ सकती है हल्दी की चाय, दादी मां के घरेलू नुस्खे में सीखें बनाने का तरीका
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us