Afwaah Release Date : इस दिन रिलीज होने वाली है नवाज-भूमि की फिल्म ! सुधीर मिश्रा ने दी जानकारी

फिल्मकार सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म 'अफ़वाह' पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Afwaah Release Date : इस दिन रिलीज होने वाली है नवाज-भूमि की फिल्म ! सुधीर मिश्रा ने दी जानकारी

मुंबई।  फिल्मकार सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म 'अफ़वाह' पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। 'अफ़वाह' एक बेहद विचित्र विषय पर बनी रोमांचक फिल्म है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर प्रमुख भूमिका में हैं।

जानिए फिल्म के बारे में

फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा की प्रोडक्शन कंपनी बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले किया गया है। बनारस मीडियावर्क्स ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘ यदि आप भागते हो, तो यह आपका पीछा करेगी। यदि आप छिपते हो, तो यह आपको ढूंढ लेगी। 'अफ़वाह' आपका पीछा करना कभी नहीं छोड़ेगी। फिल्म पांच मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’’

Image

अहम कलाकारों ने भूमिका

फिल्म में शारिब हाशमी, सुमित कौल, सुमित व्यास, रॉकी रैना और टीजे भानु जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण ध्रुब कुमार दुबे और सागर शिरगांवकर ने किया है।

https://twitter.com/i/status/1648616406471278597

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article