Mission Gaganyaan 2023: इसरो के गगनयान मिशन के क्रू मॉडल की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग, पढ़िए मिशन की पूरी खबर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वकांक्षी गगनयान मिशन (Gagnayaan Mission) के तहत पहले मानव रहित उड़ान परीक्षण में आई।

Mission Gaganyaan 2023: इसरो के गगनयान मिशन के क्रू मॉडल की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग, पढ़िए मिशन की पूरी खबर

Mission Gaganyaan 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वकांक्षी गगनयान मिशन (Gagnayaan Mission) के तहत पहले मानव रहित उड़ान परीक्षण में आई तकनीकी खामी को दुरुस्त करते हुए 10 बजे इसे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने इस सफल लॉन्चिंग की जानकारी दी

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने इस सफल लॉन्चिंग की जानकारी देते हुए कहा, ‘मुझे टीवी-डी1 मिशन की सफल उपलब्धि की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। इस मिशन का उद्देश्य एक परीक्षण वाहन के माध्यम से गगनयान कार्यक्रम के लिए चालक दल को ले जाने की प्रणाली का प्रदर्शन करना था।’

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह क्रू मॉड्यूल एक मैक तक चला गया, जो ध्वनि की गति से थोड़ा ऊपर है और क्रू एस्केप सिस्टम के कार्य करने के लिए एक निरस्त स्थिति की शुरुआत की। क्रू एस्केप सिस्टम ने क्रू मॉड्यूल को वाहन से दूर ले लिया और बाद में टच-डाउन सहित संचालन किया। इसके बाद इसने समुद्र में बहुत अच्छी तरह से काम पूरा किया और हमारे पास इस सबकी पुष्टि के लिए डेटा है…’

https://twitter.com/isro/status/1715603184172061125

ISRO ने इस वजह से रोका था टेस्ट मिशन 

इससे पहले गगनयान का  होने वाला परीक्षण टाल दिया गया था। यान को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन लॉन्चिंग से महज पांच सेकेंड पहले टेस्ट मिशन को रोकना पड़ा। इसरो चीफ ने बताया कि इंजन इग्निशन नहीं हो पाया था।

उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से टीवी-डी 1 बूस्टर उड़ान नहीं भर सका। भारत का गगनयान मिशन 2040 के लिए तैयार किया जा रहा है। इसरो आज पहली टेस्टिंग के रूप में मिशन को श्रीहरिकोटा से लॉन्च कर इसकी लैंडिंग बंगाल की खाड़ी में कराने वाला था।

https://twitter.com/isro/status/1714991319473602987

Gaganyaan, Gaganyaan mission test flight 2023, ISRO Gaganyaan mission,Gaganyaan crew module, gangayaan news,gangayaan live,gangayaan launch video,gangayaan launch video live,dd news,isro facebook page,Gaganyaan Mission test flight,isro chief s somanath, Gaganyaan Mission test flight

ये भी पढे़ं:

MP Election 2023: भोपाल में आज से भरे जाएंगे नामांकन, जारी हो सकती है बीजेपी की अगली लिस्ट

Weather Update Today: इन 3 राज्यों में बारिश की आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Hottest Chilli Peppers: दुनिया की 5 सबसे तीखी म‍िर्च, देंखे तस्वीरें

Korean Girl Beauty: क्या आप भी चाहती है कोरियन गर्ल जैसी खूबसूरती, अपना लीजिए ये खास तरीके

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जानें अपना राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article