Advertisment

UPSC 2022 टॉपर श्रुति शर्मा ने बताया कैसे किया एग्जाम क्लियर, पहल बार में भर दिया था फॉर्म गलत

UPSC 2022 टॉपर श्रुति शर्मा ने बताया कैसे किया एग्जाम क्लियर, पहल बार में भर दिया था फॉर्म गलत Success Story of UPSC 2022 Topper Shruti Sharma vkj

author-image
deepak
UPSC 2022 टॉपर श्रुति शर्मा ने बताया कैसे किया एग्जाम क्लियर, पहल बार में भर दिया था फॉर्म गलत

UPSC 2022 Topper Shruti Sharma : यूपीएससी 2022 में इस बार श्रुति शर्मा (UPSC 2022 Topper Shruti Sharma) ने पूरे देश में टॉप किया है। श्रुति शर्मा की देशभर में चर्चा हो रही है। उत्तरप्रदेश के बिजनौर की रहने वालीं श्रुति शर्मा का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी वह टॉप करेंगी। उन्हें इतना पता था की वह एक्जाम क्लियर कर लेंगी। लेकिन में खुश हूं। अब में देश की सेवा करूंगी। यूपीएससी 2022 टॉपर श्रुति (UPSC 2022 Topper Shruti Sharma) ने दिल्ली विश्वविद्यालय सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी आरसीए में ली है।

Advertisment

पहला फॉर्म गलत हुआ था

श्रुति शर्मा (UPSC 2022 Topper Shruti Sharma) ने बताया कि यह मेरी दूसरी कोशिश है। क्योंकि पहली कोशिश में फॉर्म गलत भर दिया था जिसके चलते मुझे हिंदी में पेपर देना पड़ा, जिसमें एक नंबर से मैं पीछे रह गई थी। इस बार अंग्रेजी में पेपर लिखा और क्लियर हो गया। पापा को जब पता लगा तो बहुत भावुक हुए और वह दिल्ली वापस आ रहे हैं। माता पिता कि खुशी देखकर ही मुझे सबसे ज्यादा खुशी हुई। श्रुति शर्मा (UPSC 2022 Topper Shruti Sharma) का कहना है कि लड़कियों को सहयोग वाला माहौल नहीं मिल पाता है। लेकिन अब माता पिता अपनी बेटियों को सहयोग देने लगे हैं। जिस वजह से लड़कियां आगे बढ़ रही हैैं।

जामिया के शिक्षकों का बड़ा योगदान

श्रुति (UPSC 2022 Topper Shruti Sharma) ने जामिया के टीचर्स की तारीफ करते हुए कहा कि जामिया में RCA का एक बड़ा योगदान रहा है। एक अच्छा माहौल दिया गया और एक अच्छे टीचर दिए गए। तारिक और फारुकी सर ने मुझे बताया कि किस तरह पढ़ाई करनी है। उन्होंने यूपीएससी (UPSC 2022 Topper Shruti Sharma) की तैयारी कर रहे अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि यदि आपका मन है, तभी आप इस परीक्षा की तैयारी करें, किसी तरह के दबाब में आकर आप पढ़ाई न करें। जब तक आप खुद तैयार नहीं है तो कुछ नहीं कर सकेंगे।

इस बार लड़कियों ने रचा इतिहास

बता दें कि UPSC 2022 परीक्षा में अंकिता अग्रवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरा स्थान गामिनी सिंगला को मिला है। यूपीएससी परीक्षा में चौथा स्थान ऐश्वर्य वर्मा और पांचवा स्थान उत्कर्ष द्विवेदी को प्राप्त हुआ है। परीक्षा के लिए मार्च 2021 में पंजीकरण शुरू हुआ था। वही परीक्षा जून 2021 में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 712 सिविल सेवा पदों को भरने के लिए थी। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज आईएएस, भारतीय पुलिस सर्विसेज आईपीएस और भारतीय फॉरेन सर्विसेज आई एफ एस , रेलवे ग्रुप ए इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस, इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें