Subrata Roy Passed Away: नहीं रहे सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय, लंबी बीमारी के बाद मुंबई में ली अंतिम सांस

Subrata Roy Passed Away: सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली।

Subrata Roy Passed Away: नहीं रहे सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय, लंबी बीमारी के बाद मुंबई में ली अंतिम सांस

Subrata Roy Passed Away: सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे।

कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुआ निधन

सहारा इंड‍िया की तरफ से बताया गया क‍ि सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज की समस्‍याओं थी। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती थे।

जानिए कौन थे सहारा श्री

सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में 'सहाराश्री' के नाम से भी जाना जाता था।

जनवरी में हुई थी ब्रेन सर्जरी

बता दें कि, सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय की ब्रेन सर्जरी जनवरी में हुई थी। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सर्जरी हुई थी।

15 नवंबर को लखनऊ आएगा पार्थिव शरीर

सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”सहारा श्री सुब्रत राय सहारा जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !”

————————————

 आपकी आवाज बंसल न्यूज” (Bansal News) अब व्हाट्सएप्प चैनल पर भी
⭐ ✨ ⭐ ✨

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज और छोटी-बड़ी सभी खबरें सबसे पहले पाने के लिए…
इस लिंक पर क्लिक कर बंसल न्यूज को Follow करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r

————————————

ये भी पढ़ें: 

CG Elections 2023: चुनावी सभा में श्रोताओं का टोटा, नेताजी ने नौनिहालों के बीच दिया भाषण

MP Election 2023: BJP का ‘मतदाता पर्ची वितरण महाअभियान’, CM समेत ये दिग्‍गज वितरण कर रहे पर्चियां

PM Modi Jharkhand Visit: पांच राज्‍यों में चुनाव के बीच आज झारखंड जाएंगे PM मोदी, आदिवासियों को देंगे बड़ी सौगात

Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने का प्रयास जारी, पाइप डालने की प्रक्रिया शुरू

Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट हादसे में घायल कर्मचारी की हालत गंभीर, विस्फोट के चलते झुलस गया था मजदूर

Subrata Roy Passed Away, Subrata Roy News, sahara Shree, Subrata Roy, Breaking News, Sahara Chairman, सुब्रत रॉय का निधन, सुब्रत रॉय न्यूज़, सहारा श्री, सुब्रत रॉय, ब्रेकिंग न्यूज़, सहारा चेयरमैन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article