Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए बढ़ाई जा सकती है सख्त पाबंदियां, कैबिनेट की बैठक में हुई चर्चा

Maharashtra Lockdown: 15 दिनों के लिए बढ़ाई जा सकती है सख्त पाबंदियां, कैबिनेट की बैठक में हुई चर्चा

maharashtra

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना से मचे हाहाकार के बीच उद्धव सरकार 15 दिनों के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा सकती है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आज कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की।

30 अप्रैल तक वीकेंड लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने चार अप्रैल को 30 अप्रैल तक वीकेंड लॉकडाउन और कार्य दिवसों में रात को लोगों की आवाजाही रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया था।  मौजूदा समय में वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी होता है।

सब्जी की दुकानों और डेयरी चार घंटे खुल रही

संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने निजी कार्यालय, सैलून, सिनेमाघर बंद करने सहित और भी कई पाबंदिया लगाई है। राज्य सरकार ने किराना, सब्जी की दुकानों और डेयरी को महज चार घंटे सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही खोलने कर निर्देश दिया है।

सर्वाधिक 895 मरीजों की मौत हुई

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 66 हजार 358 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और सर्वाधिक 895 मरीजों की मौत हुई थी. सोमवार को 48,700 नए मामले आए थे और 524 मरीजों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में 18 अप्रैल को सर्वाधिक 68,631 मामले आए थे।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password