Rafale-M Jets For India: समंदर में बढ़ेगी ताकत, भारत नौसेना के लिए फ्रांस से खरीदेगा 26 राफेल एयरक्राफ्ट

समंदर में आने वाले समय में भारत की ताकत और बढ़ेगी। भारतीय नौसेना के बेड़े में 26 राफेल लड़ाकू विमान और शामिल हो जाएंगे।

Rafale-M Jets For India: समंदर में बढ़ेगी ताकत, भारत नौसेना के लिए फ्रांस से खरीदेगा 26 राफेल एयरक्राफ्ट

Rafale-M Jets For India: समंदर में आने वाले समय में भारत की ताकत और बढ़ेगी। भारतीय नौसेना के बेड़े में 26 राफेल लड़ाकू विमान और शामिल हो जाएंगे। भारत फ्रांस से इन विमानों को खरीदने के लिए फ्रांस सरकार को रिक्वेस्ट भेज दी है। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने जुलाई में फ्रांस से नेवी राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी। नेवी राफेल लड़ाकू विमान से इंडियन नेवी के सैन्य कौशल को और बढ़ावा मिलेगा।

भारत ने 26 राफेल लड़ाकू विमान को खरीदने के अपने फैसले के बारे में फ्रांस सरकार को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है। भारतीय नौसेना और भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक मोड में काम कर रही है कि अधिग्रहण अनुबंध पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर किए जाएं और नौसेना को राफेल लड़ाकू विमान जल्द से जल्द मिलें।

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाल की पेरिस यात्रा के दौरान राफेल नेवी एयरक्राफ्ट की खरीद का मुद्दा उठा था। भारतीय नौसेना के बेड़े में इन 26 एयरक्राफ्ट के शामिल होने के बाद निश्चित रूप से समंदर में हमारी शक्ति बढ़ेगी। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय को फ्रांसीसी पक्ष से प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसके प्राइस और अन्य डिटेल्स पर बातचीत होने की उम्मीद है।

5.5 बिलियन यूरो के विमान सौदे को मंजूरी

प्रस्ताव के मुताबिक, भारतीय नौसेना को चार ट्रेनर विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल मरीन विमान मिलेंगे। विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत मिग-29 का संचालन कर रहे हैं और दोनों वाहकों पर परिचालन के लिए राफेल की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा से ठीक पहले रक्षा अधिग्रहण परिषद ने लगभग 5।5 बिलियन यूरो के विमान सौदे को मंजूरी दे दी थी।

ये भी पढे़:

World Cup 2023: जानें वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल की रेस में कौन सबसे आगे

Assam Government Circular: दूसरी शादी की तो धोना पड़ेगा नौकरी से हाथ, सरकारी कर्मचारी के लिए जारी सर्कुलर

Chanakya Niti: परेशानी में डाल सकते हैं ऐसे लोग, हमेशा रहें इनसे दूर

Schools Closed: शनिवार को बंद रहेंगे 35 जिलों के स्कूल, जानें क्या है वजह

MP News: मां तुलजा-चामुंडा की दान पेटियां खुली, USA डॉलर समेत निकल रही ये चीजें, 125 कर्मचारी कर रहे गिनती

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article