Stree 2 Teaser: ओ स्त्री फिर आ गई, स्त्री 2 का टीजर लीक! इस दिन रिलीज हो रही श्रद्धा कपूर की स्त्री 2

Stree 2 Teaser: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 अगस्त को मूवी रिलीज होने वाली है।

Stree 2 Teaser: ओ स्त्री फिर आ गई, स्त्री 2 का टीजर लीक! इस दिन रिलीज हो रही श्रद्धा कपूर की स्त्री 2

Stree 2 Teaser: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट डेढ़ साल पहले कर दी गई थी।

स्त्री का टीजर थिएटर्स में फिल्म 'मुंज्या' के दौरान दिखाया गया। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर भी लीक कर दिया गया है। दरअसल, किसी ने थिएटर से इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

मूवी में तमन्ना भाटिया आ सकती हैं नजर

[video width="1280" height="720" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/ssstwitter.com_1718452080325-1.mp4"][/video]

सोशल मीडिया एक्स पर स्त्री 2 का टीजर अपलोड होने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के अलावा एक और एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं।बता दें कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। दरअसल, इस टीजर में तमन्ना भाटिया भी दिखाई दीं। बताया जा रहा है कि तमन्ना किसी आइटम सॉन्ग में नजर आ सकती हैं।

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

[video width="720" height="1280" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/WhatsApp-Video-2024-06-15-at-5.08.39-PM.mp4"][/video]

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बता रहीं हैं कि उनकी फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

स्त्री ने किया था 180.76 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर 31 अगस्त 2018 में रिलीज हुई थी। थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म स्त्री का बजट 25 करोड़ रुपए था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 180.76 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

राजकुमार राव ने फिल्म के शूट के दौरान का बताया डरावना किस्सा

राजकुमार राव ने फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग के दौरान का एक डरावना किस्सा सुनाया है। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि वे फिल्म की शूटिंग भोपाल में कर रहे थे। तब वहां के लोगों ने उन्हें कुछ इंस्ट्रक्शन दिए थे। इस दौरान उनसे कहा गया था कि उनको रात में अकेले बाहर नहीं जाना है। साथ ही किसी तरह का धुंआ और परफ्यूम लगाने से भी मना किया गया था।

इसके बावजूद फिल्म के डायरेक्टर ने सीन को अच्छा बनाने के लिए धुंआ जलाने को कहा, जैसे ही धुंआ जलना शुरू हो गया, तभी 20-30 फीट की ऊंचाई पर बैठा लाइटमैन अचानक से नीचे गिर गया। इस घटना के बाद लाइनमैन ने बताया कि उसे ऐसा लगा था कि किसी ने उसे जोर से धक्का दिया  हो।

मुंज्या में दिखाया गया स्त्री 2 का टीजर

मुंज्या' फिल्म 7 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी। बता दें कि ये भी एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसका डायरेक्शन आदित्य सरपोतदर ने किया है। इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान और अमर कौशिक हैं।

इस फिल्म में अभय वर्मा, शरवरी, मोना सिंह और सत्यराज नजर आए थे। इस फिल्म में स्त्री 2 का टीजर भी दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें...Boycott Netflex: सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा बॉयकॉट नेटफ्लिक्स?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article