/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Barwani-ram-navami.jpg)
बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में उस समय बवाल हो गया जब राम नवनी जुलूस पर जमकर पथराव किया गया। खबरों के अनुसार जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ है। घटना के दौरान लोगों ने वाहनों में आग लगाने की भी कोशिश की थी। पथराव में थाना प्रभारी समेत 5 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मामले में 60 लोग हिरासत में
घटना बड़वानी जिले के सेंधवा शहर की है। जांह रामनवमी का जुलूस निकल रहा था उसी दौरान कुछ लोगों ने जुलूस पर जमकर पथराव कर दिया। घटना में थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा सहित 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 60 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जिले में अन्य जगह भी रामनवमी के जुलूस निकाले गए हैं लेकिन वहां सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहा जबकि सेंधवा में तनाव के हालात बन गए। फिलहाल जांच की जा रही है कि पथराव किस वजह से हुआ और इसके पीछे किसकी साजिश है।
खरगोन में भी जुलूस पर पथराव
मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। जलूस की शुरुआत में ही पथराव होने से शहर की स्थिति खराब हो गई थी। शहर के तालाब चौक, संजय नगर, तवड़ी मोहल्ले इलाके सहित अन्य इलाकों में भी पथराव की घटना हुई। वहीं कुछ मकान और दो पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जुलूस पर पथराव के बाद माहौल बिगड़ गया. पुलिस को आंसु गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। घटना में 03 से चार लोग घायल बताए जा रहे है, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घटना के बाद से इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। लोगों को घरों के अंदर ही रहने के लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है।
बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
रामनवमी जुलूस पर पथराव की घटना के बाद से जिले के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाने के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब चार मकानों में आग लगा दी गई है। घटना में टीआई बनवारी मंडलोई भी घायल हो गए। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि रामनवमी पर निकल रहे जुलूस में बज रहे डीजे को लेकर एक पक्ष ने आपत्ति की और कथित तौर पर पथराव शुरू कर दिया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
पथराव की घटना से नाराज पक्षों ने गौशाला के सामने एक घर को आग के हवाले कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तालाब चौक से गौशाला मार्ग पर तोड़फोड़ की। खरगोन के अपर कलेक्टर एस एस मुजाल्दा ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी हुई तत्काल मौके पर कलेक्टर अनुग्रह पी, एसपी सिद्धार्थ चौधरी, एसडीएम मिलिंद ढोके बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर के 4-5 क्षेत्रों में पथराव की घटना हुई थी। पुलिस बल की कमी थी। पड़ोसी जिलों से पुलिस बुलाया गया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us