आज मार्केट में देखी गई गिरावट: सेंसेक्स में 105 अंक तो निफ्टी भी 27 अंक फिसला, फिर भी निवेशकों को हुआ फायदा

Stock Market Update: सेंसेक्स आज 26 नवंबर को 105 अंक की गिरावट के साथ 80,004 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 27 अंक की गिरावट देखी गई, यह 24,194 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 333 अंक की तेजी के साथ 53,923 पर बंद हुआ।

Stock Market Update

Stock Market Update: सेंसेक्स आज 26 नवंबर को 105 अंक की गिरावट के साथ 80,004 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 27 अंक की गिरावट देखी गई, यह 24,194 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 333 अंक की तेजी के साथ 53,923 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी रही। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी रही। NSE के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.28% की गिरावट रही।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले 25 नवंबर को सेंसेक्स 992 अंक की तेजी के साथ 80,109 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 314 अंक की बढ़त देखी गई। ये 24,221 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 976 अंक चढ़कर 53,589 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखी गई थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट रही। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। 

निवेशकों को हुए 24000 करोड़ का फायदे

शेयर बाजार (Stock Market Update) में भले ही आज गिरावट रही लेकिन ब्रॉडर मार्केट में मामूली तेजी रही, इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 24000 करोड़ का मुनाफा हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार को दौरान आईटी, टेलीकॉम और मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी और यूटिलिटी, ऑटो, पावर, ऑयल एंड गैस और फार्मा शेयरों में बिकवाली रही।

2,279 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,031 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,279 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,643 शेयरों में गिरावट देखी गई।

जबकि 109 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। इसके अलावा 215 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई चढ़ गया। वहीं 53 शेयरों ने अपने 52-वीक का नया निचला स्तर छुआ।

ये भी पढ़ें:Stock Market Update: सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 350 अंक चढ़ा, जानें आज मार्केट का हाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article