रायगढ़ में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर: अत्याधुनिक लाइब्रेरी में होंगी सभी सुविधाएं, CM साय करेंगे भूमिपूजन

Raigarh Nalanda Complex: रायगढ़ में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर: अत्याधुनिक लाइब्रेरी में होंगी सभी सुविधाएं, CM साय करेंगे भूमिपूजन

Raigarh Nalanda Complex

Raigarh Nalanda Complex: रायगढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला है, क्योंकि यहां प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर निर्माण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 दिसंबर को इसका भूमिपूजन करेंगे। यह परियोजना वित्त मंत्री ओपी चौधरी की सोच का परिणाम है, जो अब वास्तविकता में बदलने को तैयार है।

संसाधनों से लैस होगा नालंदा परिसर 

नालंदा परिसर एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी होगी, जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी में पाई जाती हैं। यह परिसर भविष्य की जरूरतों के अनुसार संसाधनों से लैस होगा, और यहां छात्रों को अध्ययन एवं शिक्षा का ऐसा वातावरण मिलेगा, जो उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।

https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/1863610116131410145

इसके अलावा, आज के तकनीकी और उद्यमिता के दौर में सफलता की जो नई मिसालें सामने आ रही हैं, वह भी ज्ञान की ही नींव पर आधारित हैं। अगर युवाओं को सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें, तो वे अपने भविष्य को मजबूती से आकार दे सकते हैं।

नगर निगम ने इसके लिए टेंडर भी किए जारी

नालंदा परिसर में छात्रों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रायगढ़ के मरीन ड्राइव पर बनने वाला यह परिसर प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर होगा, जिसका निर्माण नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42 करोड़ 56 लाख के करार से होगा। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं।

यह परिसर एक स्मार्ट लाइब्रेरी और स्टडी जोन होगा, जहां हजारों किताबों का संग्रह होगा और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ई-बुक्स की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां 24×7 वाईफाई और इंटरनेट सुविधा भी छात्रों के लिए उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा, सिविल सर्विसेज, मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट की तैयारी और मैथ्स ओलिंपियाड से संबंधित किताबें भी यहां होंगी। करियर गाइडेंस सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।

परिसर में एक कॉन्फ्रेंस हॉल और कैफेटेरिया भी होगा

इस परिसर में 5वीं के बाद के बच्चों के लिए नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल की प्रवेश तैयारी हेतु एक अलग किड्स स्टडी जोन और लाइब्रेरी भी होगी, जहां बच्चों के सिलेबस के अनुसार अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगा। परिसर में एक कॉन्फ्रेंस हॉल और कैफेटेरिया भी होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ को 135 करोड़ 09 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 97 करोड़ 51 लाख के 69 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 58 लाख के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल होगा।

यह भी पढ़ें: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब सीधे जनता चुनेगी महापौर, प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे निकाय चुनाव, OBC को मिलेगा 50% आरक्षण

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article