/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/Navratri-2024-Decoration-Ideas.webp)
Navratri 2024 Decoration Ideas
Navratri 2024 Decoration Ideas: नवरात्रि का त्योहार भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान घरों की विशेष सफाई और सजावट की जाती है। माता के स्वागत के लिए घर के प्रवेश द्वार को सजाना बेहद शुभ माना जाता है, और इस सजावट में तोरण का विशेष महत्व होता है।
तोरण न केवल घर को सुंदर बनाता है, बल्कि इसे शुभ और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। तो आइए जानते हैं नवरात्रि सजावट के लिए 5 अलग-अलग प्रकार के तोरण जिनसे आप अपने घर को सजा सकते हैं।
फूलों का तोरण
फूलों का तोरण सबसे पारंपरिक और सुंदर आप्शन है। इसमें ताजे फूल जैसे गेंदा, गुलाब, चमेली आदि का उपयोग किया जाता है। ये तोरण न केवल दिखने में आकर्षक होते हैं, बल्कि फूलों की खुशबू से पूरा वातावरण महक उठता है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/फूलों-का-तोरण-300x169.webp)
गेंदा के फूल और अशोक के पत्तों का तोरण विशेष रूप से शुभ माना जाता है। गेंदा के फूलों को धागे में पिरोकर पत्तों के साथ जोड़ें और इसे मुख्य द्वार या मंदिर के पास लगाएं।
कपड़े का तोरण
कपड़े के तोरण बाजार में विभिन्न रंगों और डिजाइनों में उपलब्ध होते हैं। इसे आप घर पर भी सिलाई के जरिए बना सकते हैं। कपड़े के तोरण में आमतौर पर सुंदर कढ़ाई, मिरर वर्क, और ज़री की सजावट होती है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/कपड़े-का-तोरण-300x169.jpg)
यह टिकाऊ होता है और इसे आप बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं। नवरात्रि के बाद इसे साफ करके स्टोर कर सकते हैं और आने वाले त्योहारों पर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: वजन घटाने में काम आएगी ये खिचड़ी: डाइटिंग करने वाले लंच में शामिल करें बाजरा मसाला खिचड़ी, ये रही आसान रेसिपी
बीड्स और मोतियों का तोरण
अगर आप कुछ अलग और आधुनिक सजावट चाहते हैं, तो बीड्स और मोतियों का तोरण एक शानदार विकल्प है। इस तरह के तोरण में चमकदार मोतियों, रंगीन कांच, और घुंघरू का इस्तेमाल किया जाता है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/बीड्स-और-मोतियों-का-तोरण-300x200.jpg)
इसे आप खुद भी घर पर बना सकते हैं। धागे में अलग-अलग रंगों के मोती पिरोकर डिजाइन तैयार करें और इसे द्वार पर लटकाएं। यह घर की सुंदरता को चार चांद लगा देता है और नवरात्रि की रात में रोशनी में बेहद खूबसूरत दिखता है।
पेपर क्राफ्ट तोरण
पेपर क्राफ्ट तोरण बच्चों के साथ बनाने का एक मजेदार तरीका है। इसमें रंग-बिरंगे पेपर, ग्लिटर पेपर, और अन्य क्राफ्ट मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। पेपर से बने फूल, पत्तियां, या देवी-देवताओं की आकृतियों का उपयोग कर सकते हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/पेपर-क्राफ्ट-तोरण-300x169.jpg)
यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला विकल्प है। अगर आप अपनी सजावट में कुछ नया और कलात्मक जोड़ना चाहते हैं, तो पेपर तोरण एक बेहतरीन आइडिया है।
तोरण बंधनवार
धातु या लकड़ी के तोरण विशेष रूप से नवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों के लिए बनाए जाते हैं। इन तोरणों में देवी-देवताओं की आकृतियां, शुभ चिन्ह (जैसे स्वस्तिक और ओम), या घंटियों का इस्तेमाल किया जाता है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/तोरण-बंधनवार--300x169.jpg)
यह तोरण मजबूत होते हैं और कई वर्षों तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। लकड़ी पर उकेरी गई सुंदर आकृतियां और धातु की चमक आपके घर के प्रवेश द्वार को शाही और पारंपरिक लुक देती है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें